
अपनी बहन से प्यार, हुए 4 बच्चे, रिलेशनशिप के जुर्म में कई बार जेल गया शख्स
AajTak
शख्स का कहना है कि बहन से शादी करने की वजह से उन्हें अपराधी करार दिया गया जिसकी वजह से उसके मानवाधिकारों का हनन हुआ है.
जर्मनी में 44 साल का एक शख्स लंबे वक्त से कानूनी लड़ाई लड़ रहा है. और उसकी मांग है कि करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी को अपराध बनाने वाले कानून को खत्म किया जाए. इस कानून के तहत वह कई बार जेल भी जा चुका है. उसका अपराध ये है कि उसने अपनी बहन से ही शादी कर ली.
नाम है- पैट्रिक स्टूबिंग. वे जर्मनी के लीपजिग के रहने वाले हैं. वह बेहद गरीब परिवार में पैदा हुए. उन्हें एक परिवार ने गोद ले लिया था और उनकी परवरिश अपने भाई-बहनों के साथ नहीं हुई. बड़े होने के बाद उन्होंने अपने परिवार को ढूंढा. इसी दौरान उन्हें अपनी बहन सुसन कैरोलेवस्की से प्यार हो गया.
44 साल के पैट्रिक की बहन की उम्र अब 37 साल है. दोनों के 4 बच्चे हो चुके हैं जिनमें से कम से कम 2 दिव्यांग हैं. हालांकि, पैट्रिक का कहना है कि उसके परिवार में पहले भी दिव्यांग बच्चे पैदा हो चुके हैं. उनके 6 अन्य भाई बहनों में कई दिव्यांग थे. हालांकि सभी भाई-बहनों की मौत बचपन में ही हो गई थी.
पैट्रिक ने कहा- मानवाधिकारों का हनन हुआ
पैट्रिक का कहना है कि बहन से शादी करने की वजह से उन्हें अपराधी करार दिया गया. उनका कहना है कि उन्हें अपराधी बताकर, उनके मानवाधिकारों का हनन किया गया है.
पैट्रिक के पिता हिंसक थे. उन्होंने पैट्रिक पर चाकू से हमला किया था जब पैट्रिक 3 साल के थे. इसके बाद पैट्रिक को कोर्ट की देखरेख में रखा गया और फिर एडॉप्ट कर लिया गया. पैट्रिक की मां चेन स्मोकर और बेरोजगार थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










