
अनोखी पहल है देश की पहली बालवाटिका स्कूल बस, गरीब बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा
AajTak
Balvatika School Bus: अहमदाबाद में सिग्नल पर भीख मांगने वाले बच्चे जो शिक्षा से वंचित रहते थे, उन्हें शिक्षा देने के लिए सिग्नल स्कूल बस शुरू की गई थी. जिसकी सफलता के बाद अब बालवाटिका स्कूल बस सेवा शुरू की गई है.
गुजरात के अहमदाबाद में गरीब बच्चों के लिए बालवाटिका स्कूल बस शुरू की गई है. 6 साल से छोटी उम्र के गरीब बच्चों को इस बालवाटिका ऑन व्हील्स के माध्यम से मुफ्त शिक्षा दी जाएगी. जिसका मुख्य उद्देश्य है कि गरीबी की वजह से छह साल की उम्र तक का कोई बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे.
सिग्नल स्कूल बस की सफलता के लिए लिया है फैसला अहमदाबाद में सिग्नल पर भीख मांगने वाले बच्चे जो शिक्षा से वंचित रहते थे, उन्हें शिक्षा देने के लिए सिग्नल स्कूल बस शुरू की गई थी. जिसकी सफलता के बाद अब सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रमनाथ, गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल, सीनियर जस्टिस बीरेन वैष्णव, अन्य वरिष्ठ जस्टिस की मौजूदगी में बालवाटिका स्कूल बस शुरू की गई है. देश में छह साल से कम उम्र के गरीब बच्चों को शिक्षा देने के लिए बालवाटिका स्कूल बस देश का पहला प्रयोग है.
कैसे काम करेगी बालवाटिका स्कूल बस? गुजरात राज्य कानूनी सेवा सत्ता मंडल, अहमदाबाद नगर पालिका और स्कूल बोर्ड द्वारा ये अनोखी पहल की शुरुआत की है. इसके माध्यम से छह साल से कम उम्र के बच्चे शिक्षा से वंचित ना रहे इस बात का ख्याल रखा जाएगा. ये बालवाटिका स्कूल बस शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमकर बच्चों को इकट्ठा करेगी और पढ़ाएगी.
अहमदाबाद में 12 सिग्नल स्कूल बस अहमदाबाद के इंचार्ज म्युनिसिपल कमिश्नर देवांग देसाई ने कहा की अहमदाबाद में 12 सिग्नल स्कूल बस कार्यरत हैं. जिसके माध्यम से सिग्नल पर भीख मांगने वाले बच्चों को शिक्षा दी जाती है. जिसकी सफलता के बाद अब नई शिक्षा नीति के तहत छह साल से कम उम्र के बच्चे शिक्षा से वंचित ना रहे उस बात का विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसके लिए बालवाटिका बस शुरू की है.
बालवाटिका बस बच्चों के लिए क्या-क्या है? बालवाटिका बस में बच्चों के लिए खिलौने, कलरफुल पुस्तक, नोटबुक, ब्लैक बोर्ड, म्यूजिकल टीवी सेट इंस्टॉल किया गया है. इस बालवाटिका बस में दो शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई हैं. बच्चों को इस बालवाटिका बस में एक साल शिक्षा देकर करीब के स्कूल में प्रवेश दिलाया जाएगा. पायलट प्रोजेक्ट के तहत बालवाटिका बस अहमदाबाद के साबरमती इलाक़े में घूमकर बच्चों को शिक्षा देगी. प्रयोग सफल रहा तो छह साल से कम उम्र के बच्चे जो पढ़ाई से वंचित रह जा रहे है उनके लिए दूसरे इलाको में भी अधिक बालवाटिका स्कूल बस शुरू की जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










