
'अनिल विज नाराज जल्दी होते हैं लेकिन...' नायब सैनी के CM बनने के बाद खट्टर का पहला बयान
AajTak
हरियाणा में नायब सैनी की ताजपोशी के बाद मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए बीजेपी और जेजेपी के गठबंधन टूटने की वजह का खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि जेजेपी ज्यादा सीटों की मांग कर रही थी, जबकि बीजेपी ने सभी फिर से 10 सीटों पर जीत का लक्ष्य बना रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि अनिल विज का स्वभाव है कि वो जल्दी परेशान हो जाते हैं.
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में बड़ा उलटफेर करते हुए मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया है. तो दूसरी ओर राज्य के पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज पर्यवेक्षकों के साथ हुई बैठक के बाद नाराज दिखाई दिए और नायब सैनी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नहीं पहुंचे.
अब अनिल विज की नाराजगी के बारे में बताते हुए मनोहर लाल ने कहा कि मैं उन्हें लंबे वक्त से जानता हूं, वो कई चीजों से बहुत जल्दी परेशान हो जाते हैं. पर बाद में चीजों को भूल भी जाते हैं. साथ ही उन्हें बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटने के पीछे की वजह पर बात की है.
नायब मेरे पुराने साथी: मनोहर लाल
हरियाणा में नायब सैनी की ताजपोशी के बाद मनोहर लाल ने प्रेस वार्ता में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जेजेपी ज्यादा सीटों की मांग कर रही थी, जबकि बीजेपी ने सभी 10 सीटों पर जीत का लक्ष्य बना रही है. पार्टी परंपरा के मुताबिक भाजपा नए चेहरों का आगे लाती है. नायब मेरे पुराने साथी हैं.
क्या इस वजह से टूटा BJP-JJP गठबंधन
हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में जेजेपी और बीजेपी गठबंधन टूटने की पीछे की वजह के बारे में बताते हुए कहा कि बीजेपी ने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले जीत हासिल की थी. और जेजेपी नेताओं ने लोकसभा सीटों को लेकर मांग की थी... इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से बात की होगी... जिसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने जो निर्णय किया होगा. उसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है. आधिकारिक तौर पर भी हमारे सामने कुछ नहीं आया है, लेकिन उन्होंने (जेजेपी) फैसला कर लिया कि वे अलग से लोकसभा सीटें पर चुनाव लड़ेंगे और इसके बाद आगे के सभी निर्णय हुए हैं.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











