
अनिल अंबानी की इस दिवालिया कंपनी को खरीदने की होड़, अडानी-टाटा समेत 54 दौड़ में
AajTak
खरीदारों की लिस्ट में बड़े नाम के तौर पर अडानी फिनसर्व (Adani Finserve), केकेआर (KKR), पीरामल फाइनेंस (Piramal Finance), पूनावाला फाइनेंस (Poonawala Finance), आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, टाटा एआईजी, एचडीएफसी एर्गो और निप्पन लाइफ इंश्योरेंस शामिल हैं.
अनिल अंबानी की कंपनी को खरीदने के लिए उद्योग जगत के बड़े-बड़े चेहरे सामने आए हैं. अनिल अंबानी समूह (Anil Ambani group) की कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance capital) को खरीदने के लिए कुल 54 कंपनियों ने बोली लगाई है.
खरीदारों की लिस्ट में बड़े नाम के तौर पर अडानी फिनसर्व (Adani Finserve), केकेआर (KKR), पीरामल फाइनेंस (Piramal Finance), पूनावाला फाइनेंस (Poonawala Finance), आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, टाटा एआईजी, एचडीएफसी एर्गो और निप्पन लाइफ इंश्योरेंस शामिल हैं. इन कंपनियों ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (Reliance Capital Limited) के अधिग्रहण में रुचि दिखाई है. बता दें, रिलायंस कैपिटल लिमिटेड अनिल अंबानी की प्रमोटेड कंपनी है.
कई बैंक भी खरीदार
सूत्रों के मुताबिक बोली लगाने वाली अन्य कंपनियों में Yes Bank, बंधन फाइनेंशियल होल्डिंग्स, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट, ओक ट्री कैपिटल, ब्लैकस्टोन, ब्रुकफील्ड और टीपीजी शामिल हैं. साथ ही Reliance Capital के लिए EoI प्रस्तुत करने वाली अन्य कंपनियों में ArpWood, Varde Partners, JC Flowers, Oaktree, Apollo Global, Blackstone और Hero Fincorp शामिल हैं.
पहले रिलायंस कैपिटल के लिए बोली लगाने की अंतिम तारीख 11 मार्च थी, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नियुक्त प्रशासक ने बढ़ाकर 25 मार्च कर दिया गया था. दरअसल, ज्यादा बोलियां मिलने से उम्मीद है कि रिलायंस कैपिटल को अच्छे भाव मिल जाए. क्योंकि टेकओवर की दौड़ में गौतम अडानी समेत कई बड़े प्लेयर हैं.
ज्यादातर कंपनियां चाहती हैं पूरी हिस्सेदारी खबरों के मुताबिक बोली लगाने वाली अधिकतर कंपनियों ने रिलायंस कैपिटल पर पूर्ण अधिग्रहण के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) दिया है. बाकी कुछ कंपनियों ने रिलायंस कैपिटल की एक या दो अनुषंगियों के लिए बोली लगाई है. बोलीदाताओं के पास दो विकल्प थे. वे चाहें तो पूरी RCL के लिए बोली लगा सकते थे, या NBFC कंपनियों में से एक सब्सिडियरी के लिए ऐसा कर सकते थे.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








