
अनमोल बिश्नोई को 11 दिन की हिरासत में भेजा गया, NIA ने कहा- 35 से ज्यादा हत्याकांड से सीधा कनेक्शन
AajTak
अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत में डिपोर्ट किया गया है. NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता अनमोल को 19 नवंबर को IGI एयरपोर्ट पर NIA और दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया. अदालत ने दलीलें सुनने के बाद NIA को अनमोल बिश्नोई की 11 दिन की कस्टडी दे दी है, जिससे एजेंसी को उससे गहन पूछताछ करने और पूरे गिरोह की परत दर परत पड़ताल करने का मौका मिलेगा.
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और मोस्ट वांटेड आरोपी अनमोल बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट ने 11 दिन की NIA कस्टडी में भेज दिया है. यह फैसला उस समय आया जब NIA ने कोर्ट के सामने तर्क दिया कि अनमोल से कस्टोडियल पूछताछ बेहद जरूरी है, क्योंकि उसके खिलाफ 35 से ज्यादा हत्याकांड, 20 से अधिक अपहरण, फिरौती, धमकी और हिंसा से जुड़े मामलों में प्रत्यक्ष संलिप्तता के मजबूत सबूत मिले हैं.
दरअसल, अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत में डिपोर्ट किया गया है. NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता अनमोल को 19 नवंबर को IGI एयरपोर्ट पर NIA और दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया. उसे सीधे सुरक्षा घेरे में पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया गया, जहां कोर्ट ने उसे रिमांड पर भेज दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे घटनाक्रम की इन-कैमरा सुनवाई की गई, जिसमें मीडिया सहित बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया.
एजेंसी ने कोर्ट में दलील दी कि अनमोल के पास भारत के दो पासपोर्ट मिलने का मामला फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल की ओर इशारा करता है, जो उसके आपराधिक नेटवर्क की गहराई को दर्शाता है. मर्डर समेत तमाम संगीन मामलों की तह तक जाने के लिए कस्टोडियल पूछताछ बेहद जरूरी है, ताकि पता लगाया जा सके कि इन वारदातों को अंजाम देने में उसके साथ कौन-कौन शामिल थे, फाइनेंस कहां से आता था और अपराधों का संचालन किस नेटवर्क के जरिए किया जाता था.
अदालत ने दलीलें सुनने के बाद NIA को अनमोल बिश्नोई की 11 दिन की कस्टडी दे दी है, जिससे एजेंसी को उससे गहन पूछताछ करने और पूरे गिरोह की परत दर परत पड़ताल करने का मौका मिलेगा.
2023 में अमेरिका से पकड़ा गया था अनमोल
बता दें कि अनमोल, जो 2022 से फरार था, नवंबर 2023 में अमेरिका में पकड़ा गया था. वह सिद्धू मूसेवाला की हत्या, अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग और बाबा सिद्दीकी की हत्या सहित कई हाई-प्रोफाइल मामलों में वांछित था. NIA ने मार्च 2023 में दायर अपनी चार्जशीट में बताया था कि अनमोल ने 2020 से 2023 के बीच कनाडा स्थित आतंकवादी गोल्डी बराड़ और अपने भाई लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर कई आतंक और हिंसा के मामलों को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभाई.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







