
अनमोल पर 8 साल पहले दर्ज हुआ था पहला केस, पढ़ें- कैसे क्राइम वर्ल्ड का 'खूंखार खिलाड़ी' बना लॉरेंस का छोटा भाई
AajTak
लॉरेन्स बिश्नोई के भाई और कुख्यात गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को अमेरिका में ICE ने हिरासत में लिया है. उसके खिलाफ पूरे भारत में दो दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं. 2017 में पहली गिरफ्तारी के बाद 2021 में जमानत मिली, जिसके बाद वह दुबई होते हुए अमेरिका पहुंचा. सिद्धू मूसेवाला हत्या सहित कई वारदातों में उसका नाम जुड़ा है.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के प्रमुख सदस्य और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को लेकर बड़े खुलासे सामने आए हैं. 15 दिसंबर 2000 को पंजाब के अबोहर फाजिल्का में जन्मे अनमोल बिश्नोई कुछ ही दिनों में 26 साल का होने वाला है, लेकिन उस पर भारत के कई राज्यों में दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें एमसीओसीए, आतंक विरोधी कानून, रंगदारी, टारगेट किलिंग और हथियारों की तस्करी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं.अनमोल की पहली गिरफ्तारी साल 2017 में हुई थी. उस समय वह 19 साल का था. राजस्थान पुलिस ने उसे जोधपुर के एक व्यवसायी से रंगदारी मांगने और दफ्तर के बाहर फायरिंग के मामले में पकड़ा था. उसके खिलाफ आईपीसी की धाराएं 120बी, 307 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था.
अनमोल जमानत पर 7 अक्टूबर 2021 को बाहर आया. जमानत के बाद वह फिर से गैंग की गतिविधियों में शामिल हो गया. अमेरिका से भारत लाए गए गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. जहां NAI ने अनमोल की 15 दिनों की हिरासत मांगी थी लेकिन कोर्ट ने उसे 11 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा.
अनमोल बिश्नोई का जन्म अबोहर फाजिल्का में हुआ था
जमानत पर बाहर आने के बाद लॉरेंस बिश्नोई ने उसके लिए बुलेटप्रूफ गाड़ी भेजी, क्योंकि अन्य गैंगों से खतरा था. पुलिस दस्तावेजों के अनुसार वह 19-20 नवंबर को जयपुर से दुबई भाग गया. इसके बाद वह केन्या गया और फिर अमेरिका पहुंचा. मई 2022 में सिद्धू मुसेवाला की हत्या में उसकी भूमिका को लेकर भी जांच एजेंसियों ने गंभीर सवाल उठाए हैं. वह विदेश में रहकर लॉजिस्टिक, ठिकाने और हथियार उपलब्ध कराने में शामिल बताया गया.
अप्रैल 2023 में कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड में एक शादी में अनमोल का वीडियो सामने आया था. इसके बाद भारतीय एजेंसियों ने अमेरिका को जानकारी दी. रिपोर्टों के मुताबिक सितंबर-अक्टूबर 2024 में अमेरिका के ICE ने उसे हिरासत में लिया. यह भी इनपुट है कि वह अमेरिका में शादी करके निर्वासन से बचने की कोशिश कर रहा था.
दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामलों में शामिल है अनमोल बिश्नोई

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







