
अनजान शख्स ने सोसाइटी में घुसकर एक्टर अनुज सचदेवा को डंडे से मारा, बोले- घर में डरा बैठा हूं
AajTak
टीवी शो 'फिर सुबह होगी' और 'इत्ती सी खुशी' फेम एक्टर अनुज सचदेवा पर उनकी हाउसिंग सोसाइटी में हमला हुआ था. पार्किंग को लेकर एक शख्स ने उनसे लड़ाई करने के साथ-साथ उनपर डंडे से वार किए थे. शख्स ने एक्टर को गाली और धमकी भी दी. अब अनुज ने कहा है कि उन्हें घर में असुरक्षित महसूस हो रहा है.
टीवी शो 'फिर सुबह होगी' और 'इत्ती सी खुशी' में अपने काम से फैंस के फेवरेट बने अनुज सचदेवा इन दिनों चर्चा में हैं. हाल ही में अनुज पर उनकी हाउसिंग सोसाइटी में हमला हुआ था. ये हमला पार्किंग को लेकर था. हमला झेलने के कुछ दिन बाद अनुज सचदेवा का कहना है कि वे अपने घर में लगातार डरे हुए हैं और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. एक्टर ने कहा कि उन्हें अभी भी अपनी सोसाइटी में सुरक्षित महसूस नहीं होता, क्योंकि कथित तौर पर उन पर हमला करने वाला व्यक्ति अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है.
अनुज सचदेवा ने शेयर की वीडियो
अनुज सचदेवा ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने हमले के बारे में बात की और शिकायत की कि उनके हमलावर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. हालांकि उन्हें उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा. एक्टर ने कहा, 'मुझे सिर में चोट लगी है और टांग में भी चोट आई है. लेकिन मैं यह शेयर करना चाहता हूं कि असल वजह क्या थी. मैं अपने कुत्ते को वॉक पर ले जाने के लिए बाहर निकला था. सोसाइटी में एक गाड़ी गलत तरीके से पार्क की गई थी, जिसके बारे में मैंने ओनर्स ग्रुप में सूचना दी और एक फोटो भी खींच ली, यह कहने के लिए कि 'इस गाड़ी को सही जगह पार्क करें'.'
अनुज ने आगे दावा किया कि उस व्यक्ति, जिसकी पहचान प्रदीप सिंह के रूप में हुई है, ने उन्हें गाली देनी शुरू कर दी और जान से मारने की धमकियां देने लगा. इसके बाद उनके पालतू कुत्ते सिम्बा ने उस पर भौंकना शुरू कर दिया. एक्टर ने कहा कि स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने सबसे पहले अपनी फीमेल फ्रेंड और अपने पालतू कुत्ते को एक तरफ हटने को कहा. हालांकि झड़प तब हिंसक हो गई जब प्रदीप ने कथित तौर पर एक डंडा उठाया और उनके सिर पर बार-बार वार किया.
असुरक्षित महसूस कर रहे अनुज
अनुज ने आगे कहा, 'आप जब अकेले होते हैं, तब जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं. मैंने एफआईआर दर्ज करवाई है और मुझे मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है और न्यायपालिका पर भरोसा है कि वह हमारा साथ देगी. अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, जो कि होनी चाहिए थी. लेकिन मैं अभी भी उम्मीद कर रहा हूं कि आखिरकार अपराधी को सजा मिलेगी. मैं अभी भी बहुत असुरक्षित महसूस कर रहा हूं, क्योंकि वह सोसाइटी में आसपास ही है.'

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












