
अधिकतर पुरुष गर्लफ्रेंड और पत्नी से बोलते हैं ये 8 झूठ
AajTak
रिलेशनशिप में आपने लोगों को अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर झूठ बोलते हुए देखा होगा. रिलेशनशिप में झूठ बोलने के कई कारण हो सकते हैं कई बार लोग पार्टनर को दुखी ना करने के लिए झूठ बोलते हैं तो कई बार अपनी बात को सही साबित करने के लिए. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे कॉमन झूठ के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अक्सर पुरुष अपने पार्टनर से बोलते हैं.
महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी लोग झूठ बोलते हैं. झूठ बोलना एक ह्यूमन नेचर होता है .यह किसी भी मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकलने का एक तरीका होता है. लेकिन इसका बिल्कुल भी ये मतलब नहीं है कि सिर्फ मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए ही व्यक्ति झूठ बोले. कई बार लोग अपने सच को छिपाने के लिए भी झूठ बोलते हैं. कई मामलों में लोग गलती को छिपाने के लिए सामने वाले व्यक्ति से झूठ बोलते हैं. कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो बिना किसी वजह के ही झूठ बोलते हैं. रिलेशनशिप में झूठ की बात की जाए तो कई बार लोग बहस, लड़ाई या पार्टनर को हर्ट करने से बचने या पार्टनर को खुश रखने के लिए भी झूठ बोल देते हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे कॉमन झूठ के बारे में बताने जा रहे हैं जो अक्सर पुरुष अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड या महिला मित्र से बोलते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
मैं सिंगल हूं- अक्सर देखा जाता है कि किसी रिलेशनशिप में रहते हुए जब पुरुष किसी दूसरी महिला की ओर आकर्षित होते हैं तो वह उससे झूठ बोल देते हैं कि वह सिंगल हैं. इस तरह का झूठ बोलकर पुरुष चाहते हैं कि सामने वाली महिला उनसे बात करना बंद ना कर दे.
मैं उसे नहीं देख रहा था- ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं जिसमें पुरुष अपनी महिला पार्टनर के साथ बैठे होते हैं. वहीं, अचानक से जब कोई दूसरी महिला सामने से गुजरती हैं तो पुरुष उसे देखने लगते हैं. जब पार्टनर ऐसा करने पर उन्हें टोकती है तो अक्सर पुरुष बात को यह कहकर टाल देते हैं या झूठ बोल देते हैं कि वह उस महिला को देख नहीं रहे थे बल्कि अचानक से कुछ सोचने लगे थे.
मैंने कभी स्मोक नहीं किया या मैंने सिगरेट छोड़ दी है- रिलेशनशिप में अक्सर महिलाएं पुरुषों के स्मोक करने के लिए जब मना करती हैं तो पुरुष या तो पार्टनर से मिलने से कुछ देर पहले ही स्मोक कर लेते हैं या अगर पार्टनर को पुरुषों पर से सिगरेट की बदबू आती है तो वह यह कहकर झूठ बोल देते हैं कि उनके सामने कोई व्यक्ति सिगरेट पी रहा था जिसकी वजह से उसकी सिगरेट के धुएं की बदबू उसके कपड़ों पर चढ़ गई.
मैं सिर्फ तुम्हारे बारे में ही सोचता हूं- कई बार पार्टनर का दिल जीतने और उसे दुखी ना करने के लिए पुरुष यह झूठ बोलते हैं कि मैं सिर्फ तुम्हारे बारे में ही सोचता हूं.
मैं तुम्हारे बिना एक दिन भी नहीं रह सकता- आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा कि ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर कहता है कि मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता और फोन काटने के तुरंत बाद उसकी पार्टी शुरू हो जाती है या फिर वह किसी पार्टी की प्लानिंग करने लगते हैं. इस तरह का झूठ बोलकर पुरुष अक्सर अपने पार्टनर का भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










