
अतीक ने अपराध के साम्राज्य पर की बेटे असद की ताजपोशी! उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या का क्या था मकसद?
AajTak
राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की सरेआम हत्या की वारदा को अंजाम देने वाले शूटर पुलिस की गिरफ्त से 15 दिन बाद भी बाहर हैं. वहीं बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड की पटकथा अतीक ने जानबूझकर ऐसी लिखी ताकि उसके तीसरे बेटे असद की अपराध की काली दुनिया में ताजपोशी की जा सके.
प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर 15 दिन बाद भी उत्तर प्रदेश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस की टीमें 5 राज्य और 13 शहरों में खाक छान रही हैं, लेकिन शूटरों का पता नहीं चल रहा है. वहीं दूसरी तरफ इस हत्याकांड को अंजाम देने के तरीके से माना जा रहा है कि अतीक अहमद ने अपने अपराध के साम्राज्य पर असद की ताजपोशी कर दी है. बताया जा रहा है कि इस वारदात को दिनदहाड़े इसीलिए अंजाम दिलवाया गया, ताकि लोग समझ सकें कि अब अतीक गैंग में उसके बाद किसका फरमान चलेगा.
उमेश पाल की हत्या को अंजाम देने के लिए शूटरों ने वक्त, जगह और तरीका ऐसा चुना ताकि दहशत फैले. जिस तरह से अतीक अहमद के गुर्गों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया. उसमें अतीक का तीसरा बेटा असद साफ तौर पर सामने था. असद क्रेटा कार से जैसे ही उतारता है, वह बिना अपना चेहरा छुपाए दौड़ते हुए पिस्टल को लोड कर फायरिंग शुरु करता है. इतना ही नहीं वह उमेश पाल को दौड़ाते हुए गली में घुसकर गोली मारता है. बिना यह चिंता किए कि उसका नाम आएगा तो अतीक के लिए मुश्किलें होंगी और उसको भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.
अतीक अहमद के परिवार के लिए साए की तरह घूमने वाले साबिर ने भी बिना चेहरा छुपाए कार से उतरते ही राइफल से फायरिंग शुरू कर दी. पहले पब्लिक को रोका और फिर उमेश पाल की कार में बैठे गनर संदीप निषाद को गोली मार दी. साबिर ने भी अपनी पहचान छिपाने की कोशिश नहीं की, जबकि दुनिया जानती है कि मौजूदा वक्त में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ साए की तरह साबिर ही साथ रहता है.
तीसरा किरदार बमबाज गुड्डू मुस्लिम, जिसने बाइक से उतरते ही थैले में रखे बम दागने शुरू कर दिए. गुड्डू मुस्लिम को प्रयागराज ही नहीं, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, मेरठ, गाजीपुर में तक लोग पहचानते हैं और जानते हैं कि उसने बमबाजी से ही सुपारी किलिंग की शुरुआत की. कभी धनंजय सिंह और अभय सिंह का करीबी हुआ करता था और अब लंबे समय से वो अतीक अहमद के लिए प्रयागराज में काम कर रहा है. गुड्डू मुस्लिम ने भी अपना चेहरा छिपाने की कोई कोशिश नहीं की. असद, गुड्डू मुस्लिम और साबिर यह तीन नाम ऐसे थे, जिनकी मौजूदगी ही बताने लगी कि उमेश पाल की हत्या के पीछे साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद का हाथ है.
दरअसल उमेश पाल की इस तरह से हत्या करवाकर अतीक अहमद ने एक तीर से दो शिकार किए. पहला उमेश पाल को अतीक का फरमान नहीं मानने की सजा देकर प्रयागराज और आसपास के लोगों को यह बताया गया कि अतीक की बात नहीं मानने वालों का क्या अंजाम होगा.
वहीं दूसरी तरफ उमेश पाल की हत्या को अंजाम देकर एहसास कराया गया कि हत्या में किसका हाथ है और किसने हत्याकांड को अंजाम दिया. इससे अब अतीक ने साफ संदेश दे दिया है कि उसके दो बेटे अली और उमर भले ही जेल में बंद हों, लेकिन उसका तीसरा बेटा असद अब उसके अपराध की दुनिया का वारिस है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









