
अतीक अहमद पर कसा कानूनी शिकंजा, जेल में बेटों पर 24 घंटे नजर, किसी से मिलने पर पाबंदी
AajTak
उमेश पाल की हत्या के बाद अब अतीक अहमद और उसके परिवार पर लगातार कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है. जेल में बंद अतीक के बेटे को हाई सिक्योरिटी बैरक में भेज दिया गया है जिस पर 24 घंटे सीसीटीवी के जरिए नजर रखी जा रही है. इतना ही नहीं उसे अब किसी से भी मिलने की इजाजत नहीं है.
प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या होने के बाद उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता अतीक अहमद और उनके परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. यूपी की जेलों में बंद अतीक अहमद के कुनबे पर शिकंजा कसता जा रहा है.
प्रयागराज की नैनी जेल में बंद अतीक के बेटे अली अहमद को भी हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है जहां उसे किसी से भी मिलने की इजाजत नहीं होगी. अली के बैरक की सीसीटीवी फीड डीजी जेल के कंट्रोल रूम को भेजी जा रही है.
लखनऊ जेल में बंद अतीक के दूसरे बेटे उमर अहमद को भी बैरक में अकेला रखा गया है. उस पर भी 24 घंटे सीसीटीवी के जरिए निगरानी रखी जा रही है और किसी से भी मिलने पर पाबंदी लगा दी गई है.
बरेली जेल में बंदी रक्षकों की मदद से अशरफ की हो रही गैरकानूनी मुलाकात के बाद अतीक के कुनबे को सीसीटीवी की निगरानी में हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है.
बरेली जेल में बंद अशरफ को हाई सिक्योरिटी बैरक में भेज दिया गया है जहां उसे अकेला रखा गया है. इतना ही नहीं अशरफ की किसी से मुलाकात पर भी पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है. उस पर सीसीटीवी के जरिए 24 घंटे नजर रखी जा रही है.
उमेश पाल की हत्या ने बढ़ाई अतीक की मुश्किलें

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









