
'अतीक-अशरफ मर्डर का मास्टरमाइंड है सनी...,' अस्पताल में ही मारने का था प्लान
AajTak
अतीक-अशरफ हत्याकांड का मास्टरमाइंड शूटर सनी है, जिसने अन्य दोनों आरोपियों को इस वारदात में शामिल किया था. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में यह बात सामने आई है. पुलिस के अनुसार, तीनों शूटर्स ने अतीक अहमद और अशरफ को अस्पताल में ही मारने का प्लान बना रखा था. इसके लिए बाकायदा रेकी की थी.
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में सिर्फ तीन शूटर ही शामिल हैं. पुलिस द्वारा अब तक की गई जांच में किसी चौथे शख्स का नाम सामने नहीं आया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी सनी को दिल्ली में गोगी गैंग के लोगों ने जिगाना पिस्टल दी थी. सनी को दिल्ली एनसीआर में कोर्ट में किसी गैंगस्टर को मारने का टास्क दिया गया था, जो पूरा नहीं हुआ था. इसके बाद से पिस्टल सनी के पास ही थी. दोनों शूटर्स की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद प्रतापगढ़ लाया गया है.
बताया जा रहा है कि अतीक-अशरफ हत्याकांड का मास्टरमाइंड सनी ही है. उसी ने लवलेश तिवारी और एक अन्य आरोपी को तैयार किया था. प्रयागराज में 15 अप्रैल को होटल से शाम 7:30 बजे सबसे पहले शूटर लवलेश तिवारी निकला था, उसके बाद अन्य दोनों शूटर निकले थे.
यह भी पढ़ेंः अतीक-अशरफ मर्डर: शूटरों ने होटल में छिपा रखे थे मोबाइल, निकालकर फेंक गए थे सिम कार्ड
तीनों शूटर खबरों के जरिए अतीक और अशरफ की पल-पल की खबर ले रहे थे. इन्होंने अतीक और अशरफ को अस्पताल में ही मारने का प्लान तय किया था. आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि 15 अप्रैल को अगर वारदात को अंजाम नहीं दे पाते तो 16 या 17 को निशाना बनाते.
यह भी पढ़ेंः अतीक अहमद ने मौत से कुछ सेकंड पहले किसको किया था इशारा? वायरल हो रहा ये Video
पुलिस के अनुसार, शूटर ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचे थे और इसके बाद मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया था. 13 अप्रैल को अतीक-अशरफ की CJM कोर्ट में पेशी के दौरान भी तीनों शूटर कोर्ट तक आए थे, लेकिन भीड़ और पुलिस की सख्त सुरक्षा होने की वजह से हमले का प्लान टाल दिया था. इस दौरान उन्होंने रेकी की और दोबारा हमला किया.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










