
अडानी की जो कंपनी हिंडनबर्ग रिपोर्ट में थी, वो अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले की चार्जशीट में रही है
The Wire
विशेष रिपोर्ट: सिंगापुर की एक कंपनी गुदामी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, जो अडानी समूह का हिस्सा रही है, के ख़िलाफ़ अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में ईडी द्वारा 2014 और 2017 में चार्जशीट दायर की गई थी. इस पर घोटाले के प्रमुख आरोपी गौतम खेतान के साथ कंसल्टेंसी सर्विसेज़ के नाम पर जाली इनवॉइस बनाकर कारोबार करने का आरोप लगाया गया था.
नई दिल्ली: सिंगापुर की एक कंपनी, जिसे हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में अडानी समूह से संबंधित पार्टी बताया गया है, का उल्लेख अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल पहली चार्जशीट और दूसरी अनुपूरक (सप्लीमेंट्री) चार्जशीट में किया गया था. बाद में सिंगापुर को ईडी द्वारा भेजे गए लेटर रोगेटरी (एलआर) पर वहां के अधिकारियों के जवाब के बाद इस कंपनी का नाम 2018 में दायर की गई तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में हटा लिया गया था. ‘कुछ इनवॉइस इंटरस्टेलर टेक्नोलॉजी लिमिटेड के नाम पर डोनाल्ड मैकार्थी ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड (सिंगापुर), गुदानी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड जैसी दूसरी कंपनियों द्वारा ड्यूट्ससेलर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड द्वारा दी गई कंसलटेंसी सर्विसेज के नाम पर बनाए गए थे और कुछ मामलों में इंटरस्टेलर टेक्नोलॉजी लिमिटेड को मिलने वाली कंसलटेंसी सेवाओं के नाम पर बनाए गए थे. जिसका मतलब है कि एम/एस इंटरस्टेलर टेक्नोलॉजी ने इनवॉइस के बदले में क्रमशः पैसे लिए और पैसे का भुगतान किया.’
सिंगापुर की एक कंपनी गुदामी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को अडानी एक्सपोर्ट (जिसका नाम बाद में बदलकर अडानी इंटरप्राइजेज कर दिया गया) द्वारा 2002 में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की एक फाइलिंग में संबंधित पार्टी (रिलेटेड पार्टी) घोषित किया गया था.
हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, इसका कारण यह था कि इसके एक डायरेक्टर और एक महत्वपूर्ण शेयर होल्डर वही थे जो अडानी ग्लोबल के थे. चार्जशीट में गलत तरीके से इसका नाम गुदानी लिखा गया है. नवंबर, 2017 में एलआर भेजे जाने के बाद और तीसरी चार्जशीट दायर किए जाने से पहले गुदामी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड निष्क्रिय हो गई और इसका नाम सिंगापुर रजिस्ट्री से बाहर कर दिया गया.
सिंगापुर की कंपनी का नाम 2014 में ईडी द्वारा अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआइपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में दायर की गई पहली चार्जशीट में लिया गया है. चार्जशीट में गुदामी पर इस घोटाले के प्रमुख आरोपी गौतम खेतान के साथ कंसल्टेंसी सर्विसेज के नाम पर जाली इनवॉइस बनाकर कारोबार करने का आरोप लगाया गया था.

यह त्रासदी नवंबर 2014 में बिलासपुर ज़िले के नेमिचंद जैन अस्पताल (सकरी), गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में आयोजित सरकारी सामूहिक नसबंदी शिविरों के दौरान हुई थी. ज़िला अदालत ने आरोपी सर्जन को ग़ैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और दो साल की क़ैद, 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच केंद्र सरकार भले ही एलपीजी की किल्लत से इनकार कर रही है लेकिन गैस एजेंसियों पर लंबी क़तारें हैं. गैस की किल्लत से जूझते लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे हैं. वहीं, दिल्ली में कुछ अटल कैंटीन बंद हैं, कई हॉस्टल मेस और गुरुद्वारों में लंगर भी सिलेंडर की कमी प्रभावित हो रहे हैं.

मनरेगा के राज्य-स्तरीय तथ्य एक राजनीतिक रूप से असहज स्वरूप दिखाते हैं. यह कार्यक्रम उन इलाकों में सबसे सफल नहीं रहा जहां ज़रूरत सबसे ज़्यादा थी, बल्कि वहां बेहतर रहा जहां प्रशासनिक ढांचा मज़बूत और राजनीतिक इच्छाशक्ति स्पष्ट थी. केरल और ओडिशा के आंकड़े बताते हैं कि मनरेगा अधिकार से अधिक प्रशासनिक योजना बन गई है, ऐसे में वीबी-जी राम जी को क्या अलग करना होगा?

फरवरी महीने में सुप्रीम कोर्ट ने दहेज हत्या के एक मामले में ज़मानत देने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस पंकज भाटिया की आलोचना की थी. अब एक पड़ताल में सामने आया है कि अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच जस्टिस भाटिया की अध्यक्षता वाली एकल-न्यायाधीश पीठ ने दहेज संबंधित हत्या के 510 मामले सुने थे, जिनमें से 508 केस में उन्होंने आरोपी की ज़मानत मंज़ूर की.

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद राज्य के शीर्ष प्रशासनिक पदों पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और शीर्ष पुलिस अधिकारियों को बदलने का आदेश दिया है. नौकरशाही में इस फेरबदल के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने सोमवार को राज्यसभा से वॉकआउट किया.

झारखंड के रहने वाले लल्लन सिंह की 13 मार्च की रात मध्य प्रदेश के सिंगरौली के बधौरा स्थित अडानी पावर प्लांट में मौत हो गई. बताया गया है कि इसे लेकर ख़बर फैली कि उनकी मृत्यु कार्यस्थल पर हुए हादसे में हुई और कंपनी प्रबंधन घटना को छिपाने की कोशिश कर रहा है. इस बात से मज़दूर आक्रोशित हो उठे, जिसके बाद कंपनी परिसर में आगजनी और तोड़फोड़ की गई. पुलिस के मुताबिक श्रमिक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी.

बीते शुक्रवार मध्य प्रदेश के शिवपुरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री कर गैस सिलेंडर की कथित किल्लत पर कटाक्ष करने वाले सरकारी प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित शिक्षक ने इस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए कहा कि उनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना था, किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं.


