
अजित पवार- IPS अंजना कृष्णा विवाद: सोलापुर में NCP कार्यकर्ताओं पर FIR, सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप
AajTak
एक वायरल वीडियो में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को कर्माला की उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आईपीएस अंजना कृष्णा से सख्त लहजे में अवैध मुरम (मिट्टी) खनन के खिलाफ चल रही कार्रवाई को रोकने के लिए कह रहे थे.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा आईपीएस अंजना कृष्णा को फोन करके अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई रोकने का आदेश देने के मामले में राज्य की सियासत गर्म है. इस बीच सोलापुर ग्रामीण पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के स्थानीय कार्यकर्ता बाबा जगताप, उनके सहयोगियों नितिन माली, संतोष कापरे, अण्णा धाने और 15-20 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ कुरडुवाडी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की है.
उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132 (सार्वजनिक सेवक को कर्तव्य से रोकने के लिए हमला), 189(2) (अवैध सभा) और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है. पुलिस शिकायत के अनुसार, यह घटना 31 अगस्त 2025 को कुरडुवाडी गांव के शिवरत कापरे बस्ती में शाम 4:30 बजे हुई. राजस्व विभाग के अधिकारी, मालेगांव के ग्राम राजस्व अधिकारी सुदर्शन पोपट बागे और शेवरे के बी.पी. भोसले, अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: 'वो कभी अवैध काम करने का दबाव नहीं डालेंगे...', IPS विवाद मामले में अजित पवार के समर्थन में उतरी BJP
उनके साथ आईपीएस अंजना कृष्णा, उनके बॉडीगार्ड मंजीत भोसले, सहायक निरीक्षक मुल्ला और कांस्टेबल अतुल मोहिते मौजूद थे. इस दौरान बाबा जगताप और उनके सहयोगियों ने अवैध रूप से भीड़ जमा की, हंगामा किया और अधिकारियों को अपना कर्तव्य निभाने से रोका. एक वायरल वीडियो में उपमुख्यमंत्री अजित पवार को अंजना कृष्णा से कार्रवाई रोकने के लिए कहते सुना गया, जिसके बाद सियासी तूफान खड़ा हो गया. विपक्ष ने इसे सरकारी काम में हस्तक्षेप का मामला बताया.
यह भी पढ़ें: IPS अंजना कृष्णा से हुई थी बहस... अब अजित पवार के समर्थन में आए राजस्व मंत्री, बोले- गैरकानूनी दबाव डालना उनकी शैली नहीं
हालांकि, अजित पवार ने सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा हस्तक्षेप करने का नहीं था, बल्कि कुरडुवाडी गांव में तनावपूर्ण स्थिति को शांत करने का प्रयास था. उन्होंने कहा कि वह केवल मध्यस्थता कर रहे थे ताकि मामला और न बिगड़े. पुलिस शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने न केवल सरकारी कार्य में बाधा डाली, बल्कि अवैध खनन को बढ़ावा देने की कोशिश की. विपक्षी दलों ने एनसीपी और अजित पवार पर निशाना साधते हुए इसे सत्ता का दुरुपयोग बताया है. वहीं, एनसीपी समर्थकों का कहना है कि यह मामला तूल देने की कोशिश है और अजित पवार ने केवल स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










