
अजित पवार के महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने से शिंदे खेमा इतना बेचैन क्यों है? जानिए वजह
AajTak
महाराष्ट्र में एनसीपी के घमासान, अजित पवार के महायुति सरकार में शामिल होने के घटनाक्रम से शिंदे खेमे की बेचैनी बढ़ गई है. शिंदे समर्थक विधायक अजित पवार के सरकार में शामिल होने से इतने परेशान, इतने बेचैन क्यों हैं?
महाराष्ट्र में विधानसभा का समीकरण बदल गया है, सरकार की तस्वीर बदल गई है. जून के महीने में जो विधायक विपक्ष में थे, अब ट्रेजरी बेंच पर आ चुके हैं. विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे अजित पवार अब महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम बन चुके हैं. सरकार को घेरते रहे विधायक अब सरकार का बचाव करते नजर आएंगे. बदलाव की इस बयार से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नींव रखने वाले शरद पवार और उनके समर्थकों के साथ ही महा विकास अघाड़ी में बेचैनी है.
एनसीपी पर कंट्रोल की लड़ाई अब चुनाव आयोग तक पहुंच चुकी है. वहीं, ऐसा भी नहीं है कि कुनबा बढ़ने के बाद सत्ताधारी 'महायुति' में जश्न का माहौल हो. सत्ताधारी गठबंधन में भी हलचल बढ़ी हुई है. एनडीए में अजित पवार की एंट्री और डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद शरद पवार खेमे के बाद अगर कहीं सबसे अधिक बेचैनी नजर आ रही है तो वो है शिवसेना. एकनाथ शिंदे की पार्टी के विधायकों से लेकर मंत्री तक, सभी बेचैन हैं. अब सवाल ये है कि जब गठबंधन का कुनबा बढ़ा, सियासी ताकत बढ़ी तो फिर शिंदे खेमा इतना बेचैन क्यों है?
शिंदे खेमे की बैचैनी की वजह क्या
शिंदे खेमे की इस बेचैनी के पीछे महाराष्ट्र की सियासत को समझ वाले चार प्रमुख वजहें बताते हैं. एक बारगेनिंग पावर कम हो जाना, दूसरा मंत्रिमंडल में कोटे और अहम विभागों को लेकर संघर्ष, तीसरा राजनीतिक भविष्य की चिंता और चौथा लोकसभा के साथ ही विधानसभा सीटों का कोटा. अजित पवार के महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के एकनाथ शिंदे की बारगेनिंग पावर कम हुई है. अजित के आने से पहले तक महाराष्ट्र के गठबंधन में शिंदे जितने ताकतवर थे, अब उतने नहीं रहे.
मंत्रिमंडल में कोटे की लड़ाई
महाराष्ट्र की सरकार में पहले दो बड़े भागीदार थे. एक बीजेपी जो विधानसभा में 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी भी है. दूसरी एकनाथ शिंदे की शिवसेना जिसके 40 विधायक हैं. सरकार को छोटे दल, निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन है लेकिन बीजेपी-शिवसेना के विधायकों की संख्या बहुमत के लिए जरूरी 145 के जादुई आंकड़े तक पहुंच जा रही थी. ऐसे में मंत्रिमंडल में कोटे को लेकर संघर्ष इन दोनों दलों के बीच था जो अब अजित की एंट्री के बाद त्रिकोणीय हो गया है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







