
अजरबैजान से रांची लाया गया गैंगस्टर मयंक सिंह, बिश्नोई गैंग के लिए करता था काम
AajTak
गैंगस्टर मयंक सिंह का सीधा कनेक्शन अमन साव और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से रहा है. कोर्ट में पेशी से पहले ATS मुख्यालय में उससे पूछताछ की जा रही है. अजरबैजान में रहकर वह बिश्नोई गैंग के लिए काम करता था और इसी गैंग ने उसे यहां शिफ्ट किया था.
झारखंड ATS अजरबैजान से कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को रांची लेकर पहुंची है. पिछले साल बाकू (अजरबैजान) में गिरफ्तार मयंक को एक्स्ट्राडिशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत लाया गया है. टीम उसे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधे सुरक्षा घेरे में ATS मुख्यालय ले गई. यहां वरीय अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं. पूछताछ पूरी होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और फिर बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेजा जाएगा.
मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा झारखंड पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था. उसके खिलाफ रंगदारी, धमकी और गैंगस्टर गतिविधियों से जुड़े तीन दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं. वह गैंगस्टर अमन साव का करीबी माना जाता है और उसके लिए हथियार और फाइनेंशियल सपोर्ट जुटाने का काम करता था.
यह भी पढ़ें: भिवानी में मिली लाश, 3 बार ऑटोप्सी, CBI जांच का ऐलान और लॉरेंस बिश्नोई की एंट्री... कब सुलझेगी मनीषा डेथ मिस्ट्री?
सूत्रों के मुताबिक, मयंक का नेटवर्क सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं था. उसका सीधा कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से था. बताया जाता है कि लॉरेंस बिश्नोई ही अमन साव गैंग को हथियार और इनपुट मुहैया कराता था, जबकि अमन साव अपने लोगों को लॉरेंस के नेटवर्क के लिए भेजता था. इस बीच मयंक दोनों गैंग्स के बीच ब्रिज का काम करता था.
अजरबैजान से ही गैंग्स के लिए करता था काम
मयंक पर आरोप है कि वह अजरबैजान में रहते हुए भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा था. बिश्नोई नेटवर्क ने ही उसे अजरबैजान शिफ्ट कराया था. वहीं से वह गैंग के ऑपरेशन्स को संचालित करता था.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








