
अजमेर दरगाह पर 11वीं बार चादर भेजेंगे PM मोदी, चल रहा ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का 813वां उर्स
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अजमेर शरीफ दरगाह के उर्स के मौके पर एक खास 'चादर' अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के नेता को सौंपेंगे. ऐसी 11वीं बार होगा, जब पीएम मोदी दरगाह पर चढ़ाने के लिए 'चादर' भेंट करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को शाम 6 बजे एक कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को एक खास 'चादर' सौंपेंगे. यह 'चादर' ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 813वें उर्स के मौके पर अजमेर शरीफ दरगाह में चढ़ाई जाएगी. प्रधानमंत्री बनने के बाद से वह हर साल इस खास मौके पर 'चादर' भेजते आए हैं.
ऐसे 11वीं बार होगा जब पीएम मोदी इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दरगाह पर चढ़ाने के लिए खास चादर भेजेंगे. पिछले साल, 812वें उर्स के दौरान, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और जमाल सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल के साथ दरगाह में 'चादर' पेश की थी.
पीएम मोदी ने 2024 में भी भेजी थी चादर
एक्स पर पीएम मोदी ने तब तस्वीरें भी शेयर की थी और पोस्ट में लिखा था, "मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. हमारी बातचीत के दौरान, मैंने पवित्र चादर पेश की, जिसे ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के दौरान प्रतिष्ठित अजमेर शरीफ दरगाह पर रखा जाएगा."
यह भी पढ़ें: अजमेर दरगाह में मंदिर विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू खुद लाएंगे PM मोदी की चादर, हिंदू सेना ने नहीं भेजने का किया आग्रह
मजार-ए-अख्दस पर बिछाई जाएगी चादर

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










