
अजब-गजब...एक खोई हुई साइकिल को ढूंढने में लगाए इंस्पेक्टर, ASI और 6 कॉन्स्टेबल, और फिर MP पुलिस ने थपथपा ली अपनी पीठ
AajTak
MP Police: पुलिस ने भी जेम्स बांड की तर्ज पर जमीन आसमान एक करते हुए रघुवीर साहू की साइकिल खोज निकाली. जब CCTV कैमरे में तस्वीरों को खंगाला गया तो पता चला कि स्कूल के चौकीदार ने साइकिल को उठाकर कमरे के अंदर रख लिया था.
मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक साइकिल को खोज निकाला है. इस अभूतपूर्व कार्य के लिए गुना पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है. पुलिस की इस ऐतिहासिक सफलता ने सभी को हैरान कर दिया है.
यह कुछ दिलचस्प मामला कैंट थाना इलाके के नानाखेड़ी से एक साइकिल चोरी होने का मामला देखने को मिला. फरियादी रघुवीर साहू ने रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी साइकिल एक प्राइवेट स्कूल के बाहर खड़ी कर दी थी और पैदल ही कुछ दूर निकल गया. लेकिन जब लौटा तो उसकी साइकिल गायब थी. रघुवीर ने अपनी साइकिल तलाशी लेकिन नहीं मिली.
चौकीदार ने साइकिल को कमरे में रख लिया था
अपनी खोई हुई साइकिल को पाने के लिए रघुवीर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा. गुना पुलिस ने भी जेम्स बांड की तर्ज पर जमीन-आसमान एक करते हुए रघुवीर साहू की साइकिल खोज निकाली. जब CCTV कैमरे में तस्वीरों को खंगाला गया तो पता चला कि स्कूल के चौकीदार ने साइकिल को उठाकर कमरे के अंदर रख लिया था.
साइकिल वापस पाकर अब रघुवीर साहू खुश है. वहीं, देशभक्ति जनसेवा के सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए गुना पुलिस भी अपनी सफलता से सातवें आसमान पर है.
9 पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









