
'अच्छा लगता है, कोई मुझे देखता है', मॉडल 50 लाख खर्च कर करा रही प्लास्टिक सर्जरी!
AajTak
कनाडा में रहने वाली सेरेना स्मिथ कहती हैं- 'मुझे अच्छा लगता है कि कोई मुझे देखे, लोग मुझ पर रिएक्ट करें, ये मुझे खुशी देता है.'
बार-बार प्लास्टिक सर्जरी कराने की वजह से चर्चा में रहने वाली मॉडल और सिंगर सेरेना स्मिथ फिर चर्चा में हैं. 23 साल की मॉडल का कहना है कि लड़के एकटक उन्हें देखें, इसलिए वह 50 लाख रुपए की प्लास्टिक सर्जरी करवाने जा रही हैं. सेरेना इस समय कनाडा के टोरंटो शहर में रह रही हैं. वह अपनी नई एलबम पर भी काम कर रही हैं.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडल प्लास्टिक सर्जरी करवाने की आदी हैं. अब वह ब्राजीलियन बट लिफ्ट (Brazilian Butt Lift) नाम की सर्जरी करवाने जा रही हैं.
उन्होंने 18 साल की उम्र में पहली बार अपने ब्रेस्ट की सर्जरी करवाई थी. उसके बाद से तो उन्होंने अपने चेहरे पर कई फिलर्स (Fillers) और बोटोक्स (Botox ) लगवाए हैं. कुछ हफ्तों में वह ब्राजीलियन बट लिफ्ट करवाने जा रही हैं. इस कॉस्मेटिक सर्जरी में £50,000 (करीब 50 लाख रुपए) खर्च होने का अनुमान है.
उन्होंने कहा, 'मुझे अच्छा लगता है कि कोई मुझे देखे, लोग मुझ पर रिएक्ट करें, मैं अपनी लाइफ बहुत सीरियसली नहीं लेती हूं. मुझे लोगों को उकसाना पसंद है, ये मुझे खुशी देता है.'
हालांकि, वह अपने इन अजीबोगरीब बयानों के लिए सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल भी हो चुकी हैं. लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है. उन्हें जो अच्छा लगता है, उन चीजों को वह करती रहेंगी.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








