
'अच्छे नंबर दूंगी...' महिला टीचर ने किया 16 साल के स्टूडेंट का रेप!
AajTak
26 साल की महिला टीचर ने 16 साल के स्टूडेंट को यौन शोषण का शिकार बनाया. टीचर ने स्टूडेंट को अपने जाल में फंसाकर उसे अच्छे ग्रेड देने का झांसा दिया था. इस मामले में टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, स्टूडेंट ने जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
एक महिला टीचर ने 'गुरु-शिष्य परंपरा' के रिश्तों को तार-तार कर दिया. इस टीचर ने स्टूडेंट को अच्छे ग्रेड का झांसा देकर उसका 2 बार रेप किया. टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. टीचर ने अपने दोस्त के घर में स्टूडेंट का यौन शोषण किया. मामला अमेरिका के मिसौरी का है.
यहां 26 साल की टीचर लेना स्टेवार्ट (Lena Stewart) पर सेक्सुअल कॉन्टेक्ट और सेक्सुअल मिसकंडक्ट के तीन मामले दर्ज हुए हैं. KY3 न्यूज चैनल के मुताबिक, लेना स्टेवार्ट ने अक्टूबर 2022 में 16 साल के स्टूडेंट का रेप किया था.
जांच में सामने आया कि टीचर लेना स्टेवार्ट स्टूडेंट को इस बात का झांसा देती कि अगर वह उनकी सेक्सुअल डिमांड पूरी करता रहेगा तो उसे अच्छे ग्रेड मिलेंगे. स्टूडेंट ने दावा किया कि इसी वजह से टीचर उनके साथ क्लास में ज्यादा सख्ती नहीं बरतती थीं, उसे ज्यादा होमवर्क भी नहीं मिलता था.
'डेलीस्टार' की रिपोर्ट में बताया गया है कि अक्टूबर 2022 में टीचर लेना स्टेवार्ट ने अपने दोस्त के घर में स्टूडेंट के साथ दो बार रेप किया था. पहली बार के वाक्ये के बाद स्टूडेंट असहज हो गया और उसने टीचर से कहा कि वह घर जाना चाहता है. दूसरी बार जब दोनों मिले तो टीचर ने फिर से स्टूडेंट के साथ संबंध बनाए.
अब चूंकि, लेना स्टेवार्ट पर केस दर्ज हो गया है. ऐसे में इस पूरे मामले पर एजुकेशन अथॉरिटी के प्रवक्ता जैक रांटज (Zac Rantz) का बयान भी आया है. उन्होंने कहा कि हमने टीचर पर लगे आरोपों को बहुत ही गंभीरता से लिया, यही कारण था दिसंबर में लेना स्टेवार्ट को छुट्टी पर भेज दिया गया था.
जैक ने कहा-हम संबंधित पॉलिसी का पालन करेंगे. इस मामले में संबंधित अधिकारियों को जांच में हर संभव सहयोग दे रहे हैं. वह जिस चीज की भी मांग कर रहे हैं, उन्हें वे सारी चीजें बताई जा रही हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










