
अच्छे दिन आने से पहले शनि देते हैं ये 7 संकेत, बदल जाती है तकदीर
AajTak
शनिदेव इकलौते ऐसे देव हैं जो समय आने पर व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों का फल अवश्य देते हैं. उनकी विनाशकारी नजरों से बचना बहुत मुश्किल है. यही कारण है कि शनि को हमेशा क्रूरता और कष्टों से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, यदि शनिवार सुबह कुछ खास चीजें दिख जाएं तो इसका मतलब होता है कि शनि मेहरबान हैं
सूर्य पुत्र शनि को न्याय का देवता कहा जाता है. शनिदेव इकलौते ऐसे देव हैं जो समय आने पर व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों का फल अवश्य देते हैं. उनकी विनाशकारी नजरों से बचना बहुत मुश्किल है. यही कारण है कि शनि को हमेशा क्रूरता और कष्टों से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, यदि शनिवार सुबह कुछ खास चीजें दिख जाएं तो इसका मतलब होता है कि शनि आप पर मेहरबान हैं और आपकी परेशानियों का अब अंत होने वाला है.
घोड़े की नाल- यदि शनिवार के दिन आपको रास्ते में घोड़े की नाल पड़ी हुई मिल जाए तो उसे घर ले आइए और दरवाजे पर टांग दीजिए. इससे आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी. साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा भी प्रवेश नहीं कर सकेगी.
कौआ- शनिवार के दिन घर के बाहर पानी पीता हुआ कौआ दिखना शुभ माना जाता है. इसका मतलब है कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है. इस दिन घर की छत पर कौआ बैठा दिखाई दे तो इसे भी एक शुभ संकेत ही समझें.
काला कुत्ता- शनिवार के दिन सुबह के वक्त काला कुत्ता दिखाई देना बहुत ही शुभ माना जाता है. इस दिन शनि मंदिर के पास यदि काला कुत्ता दिखाई दे तो उसे रोटी या खाने की कोई सामग्री अवश्य दें. ऐसा करने पर शनिदेव की विशेष कृपा मिलती है.
काली गाय- यदि शनिवार के दिन आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए बाहर निकलें और रास्ते में काली गाय के दर्शन हो जाएं तो समझ लें आपका काम बनने वाला है. ऐसा कहा जाता है कि शनिवार को द्वार पर काली गाय के आने से कष्टों से मुक्ति मिलती है.
पीपल का पेड़- यदि शनिवार के दिन आप किसी काम के लिए बाहर निकलें और रास्ते में पीपल का वृक्ष नजर आ जाए तो समझ लें आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है. इससे कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










