
अच्छी खबर: BHU वैज्ञानिकों का दावा, 2-3 हफ्तों में कम हो जाएगी कोरोना संक्रमण की दर
AajTak
कोरोना की रफ्तार अगले 2-3 हफ्तों में कम हो जायेगी. ऐसा कोई और नहीं, बल्कि BHU के जंतु विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक दावा कर रहें हैं. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि बीते दिनों की तुलना में वाराणसी के मरीजों का रिकवरी रेट 20% से बढ़कर 80% हो चुका है.
कोरोना महामारी के बीच चारों ओर से मिलने वाली बुरी खबरों के बीच वाराणसी से एक अच्छी खबर सामने आ रही है कि कोरोना की रफ्तार अगले 2-3 हफ्तों में कम हो जायेगी. ऐसा कोई और नहीं, बल्कि BHU के जंतु विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक दावा कर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि बीते दिनों की तुलना में वाराणसी के मरीजों का रिकवरी रेट 20% से बढ़कर 80% हो चुका है. जंतु विज्ञान के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि अगर बनारस में कोविड स्थिति देखी जाए तो दो-तीन चीजें काफी हद तक साफ है कि रिकवरी रेट 15 अप्रैल को 20% के आसपास था. वह पिछले चार-पांच दिनों में 80% तक चला गया है. जंतु विज्ञान के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे का कहना है कि इस तरह से रिकवरी रेट में 4 गुने से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.










