अच्छा है CUET एग्जाम, बस इसका हाल जेईई-नीट जैसा न हो, डीयू के पूर्व कुलपति ने कही ये बात
AajTak
CUET एग्जाम नेशनल एजुकेशन पॉलिसी का अभिन्न हिस्सा है. इस एग्जाम के जरिये अब देश की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन मिलेगा. जानिए- इस पर डीयू के पूर्व कुलपति की राय.
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के जरिये देशभर की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दाखिला मिलेगा. एनटीए ने सीयूईटी परीक्षा यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस परीक्षा को लेकर देशभर में बहस की जा चुकी है.इस एग्जाम को लेकर डीयू के पूर्व कुलपति ने aajtak.in से कहा कि यह परीक्षा न्यू नेशनल एजुकेशन पॉलिसी का अभिन्न हिस्सा है. इस परीक्षा के जरिये छात्रों को सहूलियत मिलेगी.
वो कहते हैं कि यह परीक्षा छात्रों की आसानी के लिए बनी है, लेकिन बस इसी बात की चिंता है कि इसका भी हाल जेईई नीट जैसी परीक्षाओं की तरह न हो. इन परीक्षाओं में छात्र पिस जाता है. दो दिन पहले हुए इंडिया टुडे एजुकेशन कॉनक्लेव में बोलते हुए DU के पूर्व कुलपति दिनेश सिंह ने ऑल इंडिया लेवल की परीक्षाओं जैसे CUET, NEET, JEE को लेकर एक सवाल के बारे में कहा था कि इन परीक्षाओं से हम छात्रों को मार रहे हैं.
एक परीक्षा केवल उतनी ही अच्छी होती है जितना उसे डिजाइन करने वाला व्यक्ति होता है. इस तरह की परीक्षा छात्रों की क्रिएटिविटी और अच्छी शिक्षा को खत्म करती है. मेरी चिंता यह है कि अगर हम सावधान नहीं रहे तो CUET भी IIT प्रवेश परीक्षा की राह पर जाएगा. aajtak.in से बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि देश में बहुत सी परीक्षाएं होती हैं. इन परीक्षाओं के जरिये छात्रों को हर कदम पर परखा जाता है. इन परीक्षाओं का सामना करने के लिए छात्र बहुत मारामारी का सामना करते हैं. फिर परीक्षा देने के बाद भी वो कट ऑफ के पीछे भागते हैं. अब सीयूईटी के एग्जाम भी इसी दिशा में न बढ़ें.
बता दें कि यूजी कोर्स में दाखिले के लिए सीयूईटी परीक्षा 554 शहरों और 13 विदेशों में आयोजित की जाएगी. इसके जरिए सेंट्रल, स्टेट, डीम्ड और प्राइवेट यूनिवर्सिटी के यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकेगा.सीयूईटी यूजी 2022 परीक्षा से जुड़ी सभी डिटेल्स cuet.samarth.ac.in पर चेक की जा सकती हैं.
CUET (UG) परीक्षा का आयोजन 15, 16, 19, 20 जुलाई और 4, 5, 6, 7, 8 और 10 अगस्त 2022 को CBT मोड में किया जाएगा. सीयूईटी 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से एक हफ्ते पहले जारी किए जाने की उम्मीद है. यूजी कोर्स में दाखिले के लिए सीयूईटी परीक्षा 554 शहरों और 13 विदेशों में आयोजित की जाएगी. इसके जरिए सेंट्रल, स्टेट, डीम्ड और प्राइवेट यूनिवर्सिटी के यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










