
अचानक हाइवे पर होने लगी नोटों की बारिश, चलती कार से शख्स ने उड़ाया 1 करोड़ से ज्यादा कैश!
AajTak
एक कार सवार शख्स अचानक खिड़की से नोटों के बंडल फेंकने लगा. शख्स का कहना है कि वह दूसरों को गिफ्ट में कुछ देना चाहता था. इसीलिए व्यस्त सड़क पर कैश उड़ाया. उसने एक दो नहीं बल्कि डेढ़ करोड़ से ज्यादा रुपये हवा में उड़ा दिए.
सड़क पर चलते लोग उस वक्त हैरान रह गए जब अचानक नोटों की बारिश होने लगी. एक कार सवार शख्स खिड़की से नोटों के बंडल फेंकने लगा. उसने एक दो नहीं बल्कि डेढ़ करोड़ से ज्यादा रुपये हवा में उड़ा दिए. शख्स का कहना है कि वह दूसरों को गिफ्ट में कुछ देना चाहता था. इसीलिए व्यस्त सड़क पर कैश उड़ाया. मामला अमेरिका के औरिगन स्टेट का है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, चलती कार से नोट फेंकने वाले शख्स की पहचान 38 वर्षीय कॉलिन डेविस मैक्कार्थी के रूप में हुई है. कॉलिन ने दो हजार डॉलर (1 करोड़, 63 लाख रुपये से अधिक) के करीब कैश कार की खिड़की से बाहर फेंका था. जैसे ही उसने नोटों के बंडल फेंकने शुरू किए, राहगीरों में उसे लूटने की होड़ मच गई.
हालांकि, कुछ लोगों ने कॉलिन से ऐसे ना करने की अपील की थी. क्योंकि उसकी हरकत के चलते एक्सीडेंट हो सकता था. इस बीच जैसे ही Eugene हाइवे पर हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली वो मौके पर पहुंच गई. पुलिस टीम ने पीछा कर कॉलिन को रोक लिया और नोटों के बंडल को कब्जे में ले लिया.
पैरेंट्स के अकाउंट से निकाले थे पैसे
बताया गया कि कॉलिन और उसके पैरेंट्स का जॉइन्ट बैंक अकाउंट था. उसने इसी अकाउंट से पैसे निकाले थे. पैसे लेकर वो कार में सवार हुआ और फिर हाइवे की ओर निकल पड़ा. यहां कॉलिन ने चलती कार की खिड़की खोली और एक-एक कर नोटों के बंडल हवा में उछालने लगा. इया दौरान कई राहगीर नोट बटोरने में जुट गए.
एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार थी. इस बीच एक शख्स (कॉलिन) कार से नोट फेंके जा रहा था. कुछ लोग तो सड़क के बीचोबीच जाकर नोट उठाने की कोशिश कर रहे थे. गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










