
अचानक बने थे सीएम, घोटाले में घिरने के बाद भी जीते चुनाव... कौन हैं अशोक चव्हाण, जिन्होंने दिया कांग्रेस से इस्तीफा
AajTak
अशोक चव्हाण को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस हाईकमान से नाराज हैं. इसकी वजह ये बताई जा रही है कि उन्होंने पार्टी हाईकमान से नाना पटोले को हटाकर खुद को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की बात कही थी. चर्चा है कि वह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं.
महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रमों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया गया है. हालांकि, चव्हाण ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वह किस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. उनका कहना है कि वह अगले कुछ दिनों में तय करेंगे कि उन्हें क्या करना है.
इस बीच अशोक चव्हाण को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस हाईकमान से नाराज हैं. इसकी वजह ये बताई जा रही है कि उन्होंने पार्टी हाईकमान से नाना पटोले को हटाकर खुद को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की बात कही थी. चर्चा है कि वह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं.
अशोक चव्हाण के पिता भी थे मुख्यमंत्री
अशोक चव्हाण का जन्म 28 अक्टूबर 1958 को हुआ था. चव्हाण नांदेड के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं. वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण के बेटे हैं. राज्य के इतिहास में यह पिता और बेटे की पहली जोड़ी है, जो मुख्यमंत्री बनी है. उन्होंने राजनीति के गुर अपने पिता से सीखे.
1987 में पहली बार बने थे सांसद
उन्होंने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव के रूप में राजनीति में प्रवेश किया था. वह पहली बार 1987 में लोकसभा सांसद चुने गए थे. वह दूसरी बार 2014 में लोकसभा सांसद बने. इसके अलावा वह एक बार विधान परिषद भी रहे. वह अपने राजनीतिक करियर में दो बार सांसद और चार बार विधायक रहे. महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख सरकार में वह सांस्कृतिक मामलों, उद्योग, खान और प्रोटोकॉल मंत्री भी रहे.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








