
अग्निवीरों के पहले बैच की ट्रेनिंग कैसे हो रही है? कहां हो रही है? आगे क्या होगा? सारे सवालों के जवाब
AajTak
अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए अग्निवीरों के पहले बैच की ट्रेनिंग शुरू हो गई है. इन अग्निवीरों की ट्रेनिंग 6 महीने तक चलेगी और इसके बाद इनकी पोस्टिंग की जाएगी. इन अग्निवीरों को भी वैसे ही ट्रेन्ड किया जाएगा, जैसे सैनिकों को किया जाता है. ऐसे में जानना जरूरी है कि अग्निवीरों की ट्रेनिंग कहां हो रही है? ट्रेनिंग में क्या-क्या हो रहा है?
अग्निवीरों के पहले बैच की ट्रेनिंग शुरू हो गई है. थल सेना, वायुसेना और नौसेना के अग्निवीरों की ट्रेनिंग देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रही है. इन अग्निवीरों की ट्रेनिंग 6 महीने तक चलेगी. उसके बाद इन्हें तैनात किया जाएगा.
केंद्र सरकार ने पिछले साल जून में 'अग्निपथ' योजना को लॉन्च किया था. इसके तहत युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा. ये भर्ती तीनों सेनाओं में होगी. अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले युवाओं को 'अग्निवीर' कहा जाता है.
इस योजना के तहत 17.5 साल से 21 साल की उम्र तक के युवाओं को सेना में भर्ती किया जाएगा. हालांकि, 2022 में 23 साल तक के युवा इस योजना के तहत भर्ती हो सकते थे. पर अब इसकी आयुसीमा 21 साल ही है. चार साल के बाद 25 फीसदी अग्निवीरों को सेना में बरकरार रखा जाएगा.
तीनों सेनाओं को अग्निवीरों को पहला बैच मिल गया है. इनकी ट्रेनिंग देश के अलग-अलग हिस्सों में शुरू हो चुकी है. इनमें कई महिला अग्निवीर भी शामिल हैं.
कितने अग्निवीरों की हो रही ट्रेनिंग?
केंद्र सरकार ने पिछले साल बताया था एक साल में 46 हजार अग्निवीरों को भर्ती किया जाएगा. इनमें से 40 हजार अग्निवीर थल सेना में भर्ती होंगे. बाकी तीन-तीन हजार अग्निवीर वायुसेना और नौसेना में शामिल होंगे.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








