
अगले हफ्ते निवेश का बढ़िया मौका, खुलेगा Vijaya Diagnostic का IPO
AajTak
कोरोना काल में हेल्थ सेक्टर की कंपनियां लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस बीच अगले हफ्ते Vijaya Diagnostic का IPO खुलने जा रहा है. जानें इसके बारे में सब कुछ-
वर्ष 2021 में एक के बाद एक कई IPO लॉन्च हो रहे हैं. हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनी Vijaya Diagnostic Centre भी अगले गुरुवार को अपना IPO लेकर आ रही है. कंपनी की योजना इस IPO से 1,895 करोड़ रुपये जुटाने की है. (File Photo) Vijaya Diagnostic का IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. ऑफर फॉर सेल में कंपनी के मौजूदा शेयरधारक अपनी शेयर होल्डिंग कम करने के लिए शेयरों की बिक्री करते हैं. Vijaya Diagnostic के मामले में कंपनी के प्रवर्तक डॉक्टर एस. सुरेन्द्रनाथ रेड्डी और अन्य निवेशक काराकोरम लिमिटेड और केदारा कैपिटल अल्टरनेटिव इंवेस्टमेंट फंड इत्यादि अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. (File Photo) Vijaya Diagnostic के IPO में कंपनी 35,688,064 इक्विटी शेयर को ऑफर फॉर सेल के लिए रखेगी. इसमें रेड्डी की तरफ से 50.98 लाख, काराकोरम की ओर से 2.95 करोड़ और केदारा कैपिटल की ओर से 11.02 लाख शेयर की बिक्री की जाएगी. (File Photo)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










