
'अगली बार मॉस्को में मिलें...', पुतिन ने अंग्रेजी में दिया ट्रंप को रूस आने का न्योता, ये अंदाज देख चौंके US प्रेसिडेंट
AajTak
प्रेस को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि अलास्का रूस और अमेरिका के साझा इतिहास का हिस्सा है और द्वितीय विश्व युद्ध में दोनों देशों ने एक साथ दुश्मनों से लड़ाई लड़ी थी. उन्होंने कहा कि हम करीबी पड़ोसी हैं. पुतिन ने माना कि बीते वर्षों में रिश्तों में मुश्किलें आईं, लेकिन दोनों नेताओं की यह आमने-सामने की मुलाकात लंबे समय से जरूरी थी.
अलास्का में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बहुचर्चित मुलाकात में यूक्रेन युद्ध, आपसी संबंध और सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा हुई. दोनों नेताओं की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस सिर्फ 12 मिनट चली जिसमें उन्होंने प्रेस को सिर्फ संबोधित किया और किसी सवाल का जवाब नहीं दिया.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में एक दिलचस्प पल आया, जब ट्रंप ने पुतिन से कहा कि 'जल्द मिलेंगे' जिसके जवाब में रूसी राष्ट्रपति ने अंग्रेजी में कहा, 'नेक्स्ट टाइम इन मॉस्को' यानी बातचीत का अगला दौर मॉस्को में हो. इस पर ट्रंप ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- 'ओह, दैट्स एन इंट्रेस्टिंग वन' यानी 'वाह, ये दिलचस्प है!'
पुतिन ने कहा- बेहद जरूरी थी हमारी मुलाकात
प्रेस को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि अलास्का रूस और अमेरिका के साझा इतिहास का हिस्सा है और द्वितीय विश्व युद्ध में दोनों देशों ने एक साथ दुश्मनों से लड़ाई लड़ी थी. उन्होंने कहा कि हम करीबी पड़ोसी हैं. पुतिन ने माना कि बीते वर्षों में रिश्तों में मुश्किलें आईं, लेकिन दोनों नेताओं की यह आमने-सामने की मुलाकात लंबे समय से जरूरी थी.
यूक्रेन पर रहा बातचीत का फोकस
रूसी राष्ट्रपति ने बताया कि बातचीत का एक बड़ा हिस्सा यूक्रेन पर केंद्रित रहा. उन्होंने कहा कि हालात को सुधारना जरूरी है और ट्रंप की इस इच्छा की सराहना की कि वे संघर्ष की असल वजह को समझना चाहते हैं. पुतिन ने उम्मीद जताई कि जो सहमति बनी है, वह यूक्रेन में शांति का रास्ता बनाएगी और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. उन्होंने साफ किया कि रूस ईमानदारी से युद्ध खत्म करना चाहता है और उम्मीद है कि यूरोप व यूक्रेन वार्ता को बाधित नहीं करेंगे.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








