
'अगर मेरी राज्यसभा सीट वापस चाहिए थी तो...', मारपीट के बाद चल रही अटकलों पर स्वाति मालीवाल का जवाब
AajTak
AAP की तरफ से राज्यसभा सीट खाली करवाने के सवाल पर स्वाति मालीवाल ने जवाब दिया, 'अगर मेरी राज्यसभा की सीट उन्हें वापस चाहिए थी, अगर वो प्यार से मांगते तो मैं जान दे देती, एमपी तो बहुत छोटी बात है.'
आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा सीट खाली करवाने के सवाल पर स्वाति मालीवाल ने जवाब दिया, 'अगर मेरी राज्यसभा की सीट उन्हें वापस चाहिए थी, अगर वो प्यार से मांगते तो मैं जान दे देती, एमपी तो बहुत छोटी बात है. मैंने अपने पूरे करियर में कभी किसी पद की लालसा नहीं दिखाई. मैं बिना पद के भी काम कर सकती हूं. लेकिन जिस तरह से इन्होंने मुझे मारा और पीटा है अब चाहें दुनिया की कोई भी शक्ति लग जाए, मैं किसी भी हाल में इस्तीफा नहीं दूंगी.'
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में स्वाति से पूछा गया, आम आदमी पार्टी के कुछ सूत्रों का कहना है कि शायद हो सकता है कि आपको कहा गया हो कि राज्यसभा की सीट आपकी छोड़नी होगी, किसी खास वकील के लिए वह सीट चाहिए. क्या यह मुद्दा था?
जवाब में स्वाति मालीवाल ने कह, 'अगर मेरी राज्यसभा की सीट उन्हें वापस चाहिए थी, अगर वो प्यार से मांगते तो मैं जान दे देती, एमपी तो बहुत छोटी बात है. मैंने अपने पूरे करियर में कभी किसी पद की लालसा नहीं दिखाई. 2006 में इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर मैं तब जुड़ी थी जब कोई जानता नहीं था किसी को. सिर्फ तीन लोग थे. उनमें से मैं एक थी. मैं तब से काम करती आ रही हूं. मैंने जमीन पर काम किया है. 2006 से 2012 तक मैंने सारे ऑपरेशन रन किए हैं. मैं उन सबसे प्रमुख लोगों में से एक थी.'

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










