
अगर प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या जाएंगे कांग्रेस नेता तो क्या आहत होंगी मुसलमानों की भावनाएं? मुस्लिम संगठन ने दिया जवाब
AajTak
केरल के मुसलमानों के बीच समर्थन रखने वाले सुन्नी विद्वानों के संगठन 'समस्त केरल जेम-इयातुल उलेमा' ने शनिवार कहा कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में चाहे कोई भी दल शामिल हो, मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचेगी.
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान हैं. इसके लिए सोनिया गांधी, ममता बनर्जी समेत विपक्ष के नेताओं को भी न्योता भेजा गया है. हालांकि अबतक इन नेताओं ने स्पष्ट नहीं किया है कि वो इस समारोह में शामिल होंगे या नहीं. विपक्षी नेताओं के इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर मुस्लिमों के सुन्नी संगठन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
केरल के मुसलमानों के बीच समर्थन रखने वाले सुन्नी विद्वानों के संगठन 'समस्त केरल जेम-इयातुल उलेमा' ने शनिवार कहा कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में चाहे कोई भी दल शामिल हो, मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचेगी.
इस संगठन की ओर से ये प्रतिक्रिया तब आई है, जब उसे मुखपत्र के एक संपादकीय पर जमकर हंगामा हुआ था. इसमें 22 जनवरी को होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए फैसला नहीं लेने की वजह से कांग्रेस पार्टी की आलोचना की गई थी.
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाएंगी सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे? कांग्रेस ने दिया ये जवाब
संगठन के चीफ जिफरी मुथुकोया थंगल ने कहा, समस्त का रुख उसके जिम्मेदार पदाधिकारियों द्वारा व्यक्त किया जाएगा, न कि अखबार द्वारा. बता दें कि केरल में आम बोलचाल में इस संगठन को समस्त के नाम से ही जाना जाता है.
कोझिकोड में मीडिया से बात करते हुए थंगल ने कहा, "हर राजनीतिक दल अपनी नीतियों के अनुसार न्योता स्वीकार अथवा अस्वीकार कर सकता है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इसमें कौन शामिल होता है. भले ही वह कांग्रेस ही क्यों न हो. समुदाय की भावनाओं से कोई समस्या नहीं है. हम समुदाय की भावनाओं का ख्याल रखेंगे."

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







