
'अगर पुतिन ने गिराया परमाणु बम तो...,' बाइडेन बोले- फिर पेंटागन को पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि पुतिन ने वार क्राइम किया है. इसलिए मैं उनसे मिलने का कोई औचित्य नहीं देखता हूं. इस बीच जी-7 देशों ने पुतिन को किसी भी हालत में परमाणु हमला न करने की चेतावनी दी है.
रूस और यूक्रेन की लड़ाई अब उस मोर्चे पर पहुंच चुकी है जहां अब परमाणु हमले की चर्चा हो रही है. क्रीमिया ब्रिज पर हमले के बाद भड़के पुतिन ने यूक्रेन पर मिसाइलों और बमों की बारिश कर दी है. यूक्रेन के कीव, खारकीव जैसे शहरों को पुतिन ने बमों से पाट दिया है. कूटनीतिक हलकों, सैन्य प्रतिष्ठानों में अब इस बात की चर्चा हो रही है कि पुतिन यूक्रेन पर टैक्टिकल न्यूक्लियर अटैक भी कर सकते हैं.
अगर पुतिन यूक्रेन पर परमाणु हमला कर दे तो अमेरिका की क्या प्रतिक्रिया होगी? यही सवाल अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन के एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति जो बाइडेन से किया गया.
6 शब्दों में बाइडेन का टका सा जवाब
इस प्रश्न के जवाब में बाइडेन 6 शब्दों का साफ-सुथरा और खरा उत्तर दिया. बाइडेन ने कहा, "Pentagon didn't have to be asked..." यानि कि ऐसी स्थिति में पेंटागन को प्रतिक्रिया देने के लिए किसी से पूछने की जरूरत नहीं होगी. पेंटागन अमेरिका के रक्षा मंत्रालय का नाम है. बाइडन के जवाब से स्पष्ट है कि ऐसी कोई भी परिस्थिति आने पर अमेरिका घातक जवाब देने को तैयार है.
सीएनएन ने बाइडेन से पूछा कि यूक्रेन में अमेरिका और नाटो के लिए रेड लाइन क्या होगा और अगर पुतिन यूक्रेन में परमाणु संयंत्र पर बमबारी करते हैं या टैक्टिक्ल परमाणु हथियार का इस्तेमाल करते हैं? इसके जवाब में बाइडेन ने कहा, "हम क्या करेंगे या क्या नहीं, इस बारे में बात करना मेरे लिए गैर-जिम्मेदाराना होगा."
क्या पुतिन से मिलेंगे?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









