
अगर चोरी या खो गया है आपका फोन तो IMEI नंबर से ऐसे करवा सकते हैं ब्लॉक
AajTak
अब खोए हुए स्मार्टफोन को बिना GPS लोकेशन, सिम कार्ड और इंटरनेट एक्सेस के खोजना असंभव नहीं है. खोए या चोरी हुए फोन को आसानी से IMEI नंबर की मदद से खोजा जा सकता है. इसके लिए आपको पुलिस कंप्लेन दर्ज करवानी होती है. इसके अलावा भी एक तरीका है जिससे IMEI नंबर की मदद से खोए या चोरी हुए फोन को ब्लॉक करवाया जा सकता है.
अब खोए हुए स्मार्टफोन को बिना GPS लोकेशन, सिम कार्ड और इंटरनेट एक्सेस के खोजना असंभव नहीं है. खोए या चोरी हुए फोन को आसानी से IMEI नंबर की मदद से खोजा जा सकता है. इसके लिए आपको पुलिस कंप्लेन दर्ज करवानी होती है. इसके अलावा भी एक तरीका है जिससे IMEI नंबर की मदद से खोए या चोरी हुए फोन को ब्लॉक करवाया जा सकता है. इसके लिए आपको Central Equipment Identity Register (CEIR) की वेबसाइट पर जाना होता है. इसके लिए यहां पर क्लिक कर सकते हैं. आप https://ceir.gov.in/Home/index.jsp पर लॉगिन भी कर सकते हैं. CEIR वेबसाइट को भारत सरकार और दिल्ली पुलिस, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) और सेंटर फॉर डेवलपमेंट टेलीमेटिक्स (CDOT) ने मिलकर तैयार किया है. CEIR पोर्टल पर बस आपको अपने खोए फोन का IMEI नंबर देना होता है. इसमें आपको किसी तरह के आईडी लॉगिन की जरूरत नहीं पड़ती है. यहां तक की आपके फोन में अगर इंटरनेट कनेक्ट नहीं है फिर भी आप उसे ब्लॉक करवा सकते हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










