
'अगर आप नहीं सुधरे तो मुझे आपको छोड़ने का...', कथावाचक जया किशोरी ने कही दिल की बात
AajTak
जया किशोरी ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत 7 साल की उम्र में की थी और अब वह एक प्रसिद्ध कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर हैं. उन्होंने बताया है कि वो कब अपने दिल के दरवादे किसी के लिए बंद कर लेती हैं.
जया किशोरी ने 7 साल की उम्र में ही अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू कर दी थी. आध्यात्मिक माहौल में पली-बढ़ी होने के कारण उनका झुकाव धीरे-धीरे भक्ति की ओर गया और वह फेमस कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर बन चुकी हैं. वह अक्सर इंटरव्यूज और पॉडकास्ट में जाती रहती हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में काफी डिटेल में बताती हैं. कुछ समय पहले जया ने डिटैचमैंट और किसी को माफ करने की बात पर अपनी राय रखी. उन्होंने बताया कि कब वह लोगों से दूर हो जाती हैं.
क्या कहती हैं जया?
जया ने बताया, 'मेरा डिटैचमेंट स्ट्रॉन्ग है. यदि 1 पर्सेंट भी अगर मेरे मन में आपके लिए प्यार है ना तो मैं तब तक दरवाजा खुला रखूंगी. मैंने दरवाजा बंद उसी दिन किया जिस दिन मेरी भावना ही खत्म हो जाएगी. मुझे मलाल नहीं रहता छोड़ने का.'
'मैंने पूरा मौका दिया, मैंने अपना हंड्रेड पर्सेंट दिया...उसके बाद भी अगर आप नहीं सुधरे तो अब मुझे आपको छोड़ने का कोई मलाल ही नहीं है कि कोई बात नहीं मैंने जो किया बिल्कुल सही किया. आप लायक नहीं हैं उस रिश्ते के.'जया किशोरी के बारे में ये भी जानेंजया किशोरी का असली नाम जया शर्मा है और उनका जन्म राजस्थान में हुआ था. हालांकि उनके पिता काफी साल पहले ही अपना बिजनेस छोड़कर कोलकाता शिफ्ट हो गए थे. उनके पिता का नाम शिव किशोर शर्मा और माताजी का नाम सोना शर्मा है. उनकी छोटी बहन का नाम चंद्राणी शर्मा है.
जया किशोरी ने अपनी स्कूली शिक्षा कोलकाता से ही की. साथ ही उन्होंने संगीत और आध्यात्मिक ग्रंथों का भी अध्ययन शुरू कर दिया था. बचपन में ही उन्होंने सुंदरकांड और भागवत गीता का पाठ करना सीख लिया था. हालांकि उनका नाम और बोलने के तरीके कारण उनका नाम देश के फेमस युवा कथावाचकों में गिना जाता है जिनकी काफी अधिक फैन फॉलोइंग है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










