
अगर आप इस सेक्टर में करते हैं काम... तो अगले साल सबसे ज्यादा बढ़ेगी सैलरी!
AajTak
WTW की ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि कारोबार जगत अगले साल अपने कर्मचारियों के वेतन में साढ़े 9 फीसदी तक इजाफा कर सकता है. ये आंकड़ा 2024 में हुई वेतन बढ़ोतरी के बराबर ही है.
भारत दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ने वाली इकोनॉमी है. जाहिर है जब देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तो लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा और उनकी इनकम भी बढ़ेगी. इकोनॉमी को बढ़ाने में हर किसी का योगदान होता है. फैक्ट्रियां सामान बनाती हैं तो लोग उन्हें खरीदते हैं. इसी सबके असर से अर्थव्यवस्था की चाल बढ़ती चली जाती है और इसी साइकिल के जारी रहने से लोगों की जेब में ज्यादा पैसा पहुंचता है.
ऐसे में नौकरीपेशा के मन में भी ये सवाल आ रहा है कि अगले साल उनको सैलरी इंक्रीमेंट के नाम पर कंपनियों से क्या मिल सकता है. इसका जवाब WTW की ताजा रिपोर्ट से सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि कारोबार जगत अगले साल अपने कर्मचारियों के वेतन में साढ़े 9 फीसदी तक इजाफा कर सकता है. ये आंकड़ा 2024 में हुई वेतन बढ़ोतरी के बराबर ही है.
WTW की रिपोर्ट में सैलरी को लेकर खुलासा
आइए अब जानते हैं किस सेक्टर में कितनी तनख्वाह बढ़ने का अनुमान WTW की रिपोर्ट में जताया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा 10 फीसदी सैलरी इंक्रीमेंट का अनुमान है. वहीं मैन्युफैक्चरिंग में 9.9 परसेंट, इंश्योरेंस में 9.7 फीसदी, कैप्टिव और एसएसओ सेक्टर में 9.7 परसेंट, रिटेल में 9.6 फीसदी की वेतन बढ़ोतरी होने का अनुमान है.
ये इजाफा औसत सैलरी इंक्रीमेंट से ज्यादा रहेगा. लेकिन रोजगार देने के मामले में सभी सेक्टर्स पर भारी पड़ने वाले सॉफ्टवेयर और बिजनेस सर्विसेज में 9 फीसदी तक की वेतन बढ़ोतरी हो सकती है. इस सेक्टर में सैलरी इंक्रीमेंट औसत साढ़े 9 परसेंट से नीचे रहने का अनुमान है.
WTW की नवीनतम वेतन बजट योजना रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में होने वाली ये संभावित वेतन बढ़ोतरी पूरे क्षेत्र में सबसे ज्यादा है. रिपोर्ट में जिन दूसरे देशों के इंक्रीमेंट की बात कही गई है उनमें भारत के बाद वियतनाम में 7.6 परसेंट सैलरी इंक्रीमेंट का अनुमान है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










