
अगर आपने अभी तक नहीं लिया है टर्म प्लान, फिर सब कमाई और निवेश बेकार!
AajTak
हर कोई अपने फ्यूचर को लेकर सजग होता है. भविष्य में आर्थिक तंगी न हो, जिससे लोग दर्जनों जगहों पर निवेश करते हैं. लेकिन अक्सर लोग टर्म इंश्योरेंस को नजरअंदाज कर देते हैं. इसके पीछे पढ़े-लिखे लोगों का भी तर्क होता है कि टर्म इंश्योरेंस में एक पैसा रिटर्न नहीं मिलता है.
हर कोई अपने फ्यूचर को लेकर सजग होता है. भविष्य में आर्थिक तंगी न हो, जिससे लोग दर्जनों जगहों पर निवेश करते हैं. लेकिन अक्सर लोग टर्म इंश्योरेंस को नजरअंदाज कर देते हैं. इसके पीछे पढ़े-लिखे लोगों का भी तर्क होता है कि टर्म इंश्योरेंस में एक पैसा रिटर्न नहीं मिलता है. दरअसल, देश में अभी भी अधिकतर लोग ऐसी पॉलिसी के पीछे भागते हैं, या फिर चुनते हैं, जिसमें रिस्क कवर के साथ-साथ रिटर्न भी मिलता है. जबकि असली लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी टर्म प्लान को कहा जाता है. इसलिए हर किसी को टर्म प्लान (टर्म इंश्योरेंस) सबसे पहले लेना चाहिए. टर्म इंश्योरेंस को कभी भी निवेश के नजरिये से नहीं देखना चाहिए, और अक्सर लोग यहीं गलती कर जाते हैं. कुछ लोगों का तर्क ये भी होता है कि टर्म प्लान में मरने के बाद पैसे मिलते हैं, इसलिए ऐसी पॉलिसी नहीं चाहिए. लेकिन गंभीरता से सोचिए, जिस परिवार के लिए आप दिन-रात मेहनत करते हैं, आपके न होने पर उनकी जरूरतें कैसे पूरी होंगी?
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










