
अगर आपका बैंक डूबा, तो मिलेंगे ₹5 लाख से ज्यादा... सरकार ने कर ली राहत देने की तैयारी!
AajTak
PM Narendra Modi के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बैंक में जमा रकम पर मिलने वाले इंश्योरेंस कवर को बढ़ाने पर विचार कर रही है. अब तक बैंक डूबने पर अकाउंट होल्डर्स के लिए ये लिमिट 5 लाख रुपये है.
बजट 2025 (Budget 2025) में जहां आम लोगों के लिए कई बड़े ऐलान किए गए, इनमें 12 लाख रुपये तक की इनकम को टैक्स फ्री (Tax Free) करने का ऐलान भी शामिल है, तो वहीं इसके तुरंत बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पांच साल बाद अचानक रेपो रेट में कटौती (Repo Rate) कर खुशखबरी दे दी. अब सरकार एक और बड़ी राहत देने का प्लान बना रही है, जो सीधा आपके बैंक खाते (Bank Account) से जुड़ी हुई है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
बैंक में जमा रकम पर इंश्योरेंस कवर बढ़ेगा! पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार बैंक में जमा रकम पर मिलने वाले इंश्योरेंस कवर को बढ़ाने का फैसला कर सकती है. अभी तक ये लिमिट पांच लाख रुपये है और सरकार इसे बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रही है. वित्त मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी के हवाले से ये बात कही गई है. फाइनेंशियल सर्विस सेक्रेटरी एम नागराजु का कहना है कि इस प्रपोजल को जैसे ही सरकार की मंजूरी मिल जाएगी, इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी.
अभी क्या है लिमिट? फिलहाल की बात करें, तो अगर आपका बैंक डूबता है, तो भले ही आपके खाते में 15या 20 लाख रुपये जमा हों, लेकिन सिर्फ 5 लाख रुपये ही बीमा कवर मिलता है. ये डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऐक्ट (DICGC) के तहत मिलने वाला इंश्योरेंस कवर होता है और सरकार अब इस कवर को बढ़ाकर बैंक अकाउंट होल्डर्स को राहत देने पर विचार कर रही है. हालांकि, इसमें कितना इजाफा किया जा सकता है इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है.
हाल ही मैं डूबा है ये बैंक गौरतलब है कि हाल ही में न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला सामने आया है और यह आरबीआई के अधीन है. इस घोटाले के सामने आने के बाद सरकार की ओर से इस तरह का प्रावधान करने की बात सामने आई है. यहां बता हैं कि साल 2020 में DICGC की इंश्योरेंस लिमिट में भी तब इजाफा किया गया था, जब PMC बैंक घोटाला सामने आया था. उस समय ये लिमिट 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की गई है.
वित्त सचिव ने कही ये बड़ी बात सोमवार को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान सहकारी बैंकों की स्थिति को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे ने कहा था कि देश में Cooperative Banks ठीक स्थिति में हैं और सिर्फ एक बैंक के दिवालिया हो जाने से इस क्षेत्र के बारे में राय नहीं बननी चाहिए. यह एक अच्छी तरह से रेग्युलेटेड सेक्टर है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










