
अगर अकेले बाहर जाते हैं तो WhatsApp का ये फीचर आपके लिए हो सकता है काफी मददगार!
AajTak
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp काफी पॉपुलर है. इसके का यूज कई लोग करते हैं. इसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं. कई फीचर्स ऐसे भी है जिसका यूज हम काफी कम या ना के बराबर करते हैं. इसी तरह का एक फीचर लाइव लोकेशन है. इसका यूज सेफ्टी के लिए किया जा सकता है.
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp काफी पॉपुलर है. इसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं. कई फीचर्स ऐसे भी हैं जिनका यूज हम काफी कम या ना के बराबर करते हैं. इसी तरह का एक फीचर लाइव लोकेशन है. इसका यूज सेफ्टी के लिए किया जा सकता है. WhatsApp के लाइव लोकेशन की मदद से आप रियल टाइम में अपने किसी दोस्त या ग्रुप में स्पेसिफिक टाइम के लिए लोकेशन को शेयर कर सकते हैं. इससे यूजर्स की लोकेशन का पता सामने वाले को चलता रहता है. सबसे खास बात है ये फीचर end-to-end encrypted है. इस वजह से आपका शेयर किया हुआ लाइव लोकेशन कोई और नहीं देख सकता हैं. इससे आपकी प्राइवेसी भी मेंटेन रहती है. ये फीचर उस टाइम काफी उपयोगी साबित होगा जब आप अकेले जा रहे हैं. ऐसे में आप लाइव लोकेशन शेयर करके दोस्तों या घरवालों को इसकी जानकारी दे सकते हैं. इससे वो आपको पल-पल ट्रैक कर सकेंगे और किसी तरह की इमरजेंसी होने पर मदद कर सकेंगे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










