
अखिलेश यादव ने सांसद अवधेश प्रसाद को बताया 'राजा अयोध्या', बीजेपी ने किया पलटवार
AajTak
अखिलेश ने अयोध्या से नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद को 'राजा अयोध्या' कहा. उन्होंने कहा कि हमारे साथ लोकतंत्र रक्षक सेनानी अवधेशजी खड़े हैं ये हैं 'राजा अयोध्या'. उनके इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के सिर पर अहंकार सवार हो गया है. अयोध्या के सांसद को "अयोध्या का राजा" कहना, शर्मनाक व्यवहार है.
समाजवादी पार्टी के प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव के एक बयान को लेकर बीजेपी हमलावर है. दरअसल, अखिलेश ने अयोध्या से नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद को 'राजा अयोध्या' कहा. उन्होंने कहा कि हमारे साथ लोकतंत्र रक्षक सेनानी अवधेशजी खड़े हैं ये हैं 'राजा अयोध्या'. उनके इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के सिर पर अहंकार सवार हो गया है. अयोध्या के सांसद को "अयोध्या का राजा" कहना, शर्मनाक व्यवहार है.
बता दें कि अखिलेश बीजेपी पर निशाना साधते हुए लोकतंत्र रक्षक सेनानियों की उपेक्षा पर बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और नेताजी (मुलायम सिंह) ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों की सुविधाओं को बढ़ाया, लेकिन बीजेपी ने इन्हें मिलने वाला सम्मान कम किया. साथ ही कहा कि लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के लिए ऐक्ट बना, उसके मुताबिक इन्हें सम्मान निधि मिलती है, अगर बीजेपी लोकतंत्र रक्षक सेनानियों की शुभचिंतक है तो इन्हें मिलने वाली सम्मान निधि दोगुनी कर दे.
अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को कानूनी अधिकार दिया. इससे इन्हें भत्ता, सुविधाएं, सम्मान मिल रहा है. लेकिन हम ये पूछते हैं कि बीजेपी इन्हें मिलने वाली सम्मान निधि 1 लाख रुपए कब करेगी?
अखिलेश के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है, भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सिर पर अहंकार सवार हो गया है.
अयोध्या के सांसद को "अयोध्या का राजा" कहना, शर्मनाक व्यवहार है. 'अयोध्या का राजा' सिर्फ प्रभु श्री राम को कहा जाता है. उन्होंने कहा कि सनातन, हिंदू धर्म और राम चरितमानस का लगातार अपमान करने के बाद अब यह कहा जा रहा है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









