
अखिलेश यादव के तेवर तल्ख हुये, कहा- '2022 में चुनाव नहीं लोकतांत्रिक क्रांति होगी'
ABP News
यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का रुख सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर सख्त होता जा रहा है. उन्होंने ट्वीट करते हुये लोकतात्रिक क्रांति की बात कह दी.
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला किया है. उन्होंने मौजूदा सरकार पर सवाल उठाते हुये कहा कि, आज की विघटनकारी रूढ़िवादी नकारत्मक राजनीति सत्ता के विरुद्ध महिला व युवाओं की नई राजनीति जन्म ले रही है. यही नहीं, आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ी बात कही. ट्वीट करते हुये उन्होंने लिखा कि, 2022 में यूपी में चुनाव नहीं लोकतांत्रिक क्रांति होगी. उन्होंने ट्वीट करते हुये लिखा कि, आज की विघटनकारी-रूढ़िवादी नकारात्मक राजनीति सत्ता के विरुद्ध एकजुट शोषित, उपेक्षित, उत्पीड़ित, अपमानित दलित, दमित, वंचित, ग़रीब, किसान, मज़दूर, महिला व युवाओं की ‘नयी राजनीति’ जन्म ले रही है. 2022 में उप्र में चुनाव नहीं लोकतांत्रिक क्रांति होगी.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












