
अखिलेश यादव का फेसबुक पेज क्यों हुआ ब्लॉक? सपा के आरोपों के बीच सामने आई वजह
AajTak
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक अकाउंट शुक्रवार शाम को फेसबुक की पॉलिसी के तहत ब्लॉक कर दिया गया. सपा ने इसे भाजपा सरकार की साजिश बताया जबकि सरकार ने कहा कि यह फेसबुक की आंतरिक कार्रवाई है.
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक अकाउंट शुक्रवार शाम को ब्लॉक कर दिया गया, जिसके बाद सियासी हलचल मच गई. सपा ने आरोप लगाया कि यह केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की साजिश है, जबकि सरकारी सूत्रों ने साफ किया है कि यह कार्रवाई फेसबुक की ओर से की गई है, सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है.
फेसबुक ने अपनी पॉलिसी के तहत लिया एक्शन
सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव का फेसबुक पेज, जिसके 80 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, शुक्रवार शाम करीब 6 बजे के आसपास ब्लॉक कर दिया गया. बताया गया है कि फेसबुक ने यह कदम एक 'हिंसक और अश्लील पोस्ट' को लेकर उठाया है. फेसबुक की यह कार्रवाई प्लेटफॉर्म की अपनी नीतियों के तहत की गई है.
अखिलेश यादव का यह पेज अक्सर सरकार की नीतियों की आलोचना करने, कार्यकर्ताओं से जुड़ने और सपा के कार्यक्रमों की जानकारी साझा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था.
सपा ने बताया 'अघोषित इमरजेंसी'
घटना के बाद सपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. पार्टी प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने लिखा, 'देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड करना लोकतंत्र पर हमला है. भाजपा सरकार ने अघोषित इमरजेंसी लगा दी है, जहां हर विरोधी आवाज को दबाया जा रहा है. लेकिन समाजवादी पार्टी जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी.'

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










