
अखिलेश पुलिस बैरिकेड फांदकर कूदे, राहुल मार्च में सबसे आगे... 'वोट चोरी' के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का हल्ला बोल
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के 300 से ज्यादा सांसद इस मार्च में शामिल हो रहे हैं. इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पुलिस बैरिकेड फांद कर कूद गए. विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग के दफ्तर तक जा रहे हैं.
चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के नेताओं ने दिल्ली में कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ व्यापक मार्च निकाला है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के 300 से ज्यादा सांसद इस मार्च में शामिल हो रहे हैं. इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पुलिस बैरिकेड फांद कर निकल गए. विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग के दफ्तर तक जा रहे हैं.
दिल्ली पुलिस ने इस दौरान सुरक्षा के कई लेयर का इंतजाम किया है. इस दौरान अखिलेश यादव विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच बैरिकेंड फांदकर कूद गए. बैरिकेड से कूदे अखिलेश यादव को वहां मौजूद दूसरे नेताओं ने संभाल लिया.
अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग पर कई बार प्रश्न चिन्ह लगे हैं. अगर ऐसी शिकायत आई है तो चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए. इसको संज्ञान में लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि खासकर उत्तर प्रदेश में जहां वोट की लूट हो रही है. अखिलेश ने कहा कहा है कि संसद में हम अपनी बात रखना चाहते हैं लेकिन सरकार सुनना ही नहीं चाहती है.
वहीं जब पुलिस ने राहुल गांधी को आगे बढ़ने से रोक दिया तो वे सड़क पर ही अन्य सांसदों के साथ बैठ गए और आगे जाने देने की मांग करने लगे. थोड़ी देर बाद पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई देश के सामने है. ये लड़ाई संविधान बचाने की है. उन्होंने कहा कि ये लोग बात नहीं कर सकते हैं, ये संविधान को बचाने की लड़ाई है, ये एक व्यक्ति, एक वोट की लड़ाई है. इसलिए हमें साफ (प्योर) वोटर लिस्ट चाहिए.
प्रियंका गांधी ने हिरासत में लिए जाने से पहले से कहा कि ये सरकार कायर है. ये डरे हुए हैं. इस बीच विपक्ष के कई सांसदों को हिरासत में ले लिया गया है. इनमें संजय राउत, सागारिका घोष भी शामिल हैं.
कांग्रेस नेता रणदीज सूरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार और चुनाव आयोग के गठजोड़ को पूरे देश ने खारिज कर दिया है. क्या जेल की सलाखें राहुल गांधी को रोक पाएंगी? क्या जेल की सलाखें विपक्ष और सारे देश को रोक पाएंगी. अब एक ही नारा है बोल रहा है पूरा देश, वोट हमारा छू कर देख.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










