
अक्षय कुमार ने ली कपिल शर्मा की फिरकी, बोले- दो बच्चे किसके पैदा हुए, वीडियो
AajTak
'द कपिल शर्मा शो' के सोनी टीवी ने कई प्रोमो रिलीज किए हैं, जिनसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो में दर्शकों को इस बार क्या देखने को मिलेगा. हाल ही में रिलीज हुए टीजर में कपिल शर्मा कहते दिखाई दिए कि अक्षय पाजी पूरे साल काम करते हैं, जिसके जवाब में कॉमेडियन को अक्षय कुमार को पंच मिला.
लंबे इंतजार के बाद 'द कपिल शर्मा शो' शनिवार रात से टीवी पर वापसी के लिए तैयार है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शो के सबसे पहले गेस्ट कोई और नहीं अक्षय कुमार होने वाले हैं. अक्षय अपनी टीम और को-स्टार्स संग रिलीज हुई फिल्म 'बेलबॉटम' के प्रमोशन्स के लिए यहां आएंगे. बता दें कि अक्षय कुमार इससे पहले कई बार अपनी फिल्म का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के शो पर आ चुके हैं. दोनों को ही शो में एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते भी देखा गया है.More Related News

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












