
अकेली चिड़िया के खिलाफ एकजुट हुए उल्लू, घर में घुसी तो कर दिया अटैक- VIDEO
AajTak
हाल में एक चिड़िया की धुनाई करते दो उल्लुओं का वीडियो वायरल हुआ है. इसमें दिख रहा कि कैसे अपने घोंसले और अंडों को बचाने के लिए उल्लू मिलकर घर में घुस्पैठ कर रही चिड़िया को सबक सिखाते हैं.
कई बार जानवरों या पक्षियों के ऐसे वीडियो कैमरे में कैद हो जाते हैं जिन्हें देखकर यकीन होता है कि इनके अंदर भी इंसानों की तरह जलन या बदले की भावना होती है. दो उल्लुओं ने एक पक्षी से अपना घोंसला और अंडे बचाने के लिए जो किया उससे तो यही लगता है. घोंसले में घुसने की कोशिश कर रही थी चिड़िया हाल में जंगली पक्षी कैस्ट्रल और दो जंगली उल्लुओं के बीच भयंकर लड़ाई का एक वीडियो वायरल हुआ है. हालांकि इस वीडियो को एक साल पहले शेयर किया गया था लेकिन हाल में ये एक बार फिर से रेडिट पर शेयर हुआ तो चर्चाओं में आ गया. वीडियो में दिखता है कि दो उल्लू एक रौशनदान जैसी जगह में बने घोंसले में बैठे है. वहीं एक जंगली कैस्ट्रल इस घोंसले में घुसने की कोशिश कर रही है.
पटक- पटककर सिर और चोंच से खूब मारा
ये उल्लू अपने अंडे और घर को बचाने के लिए कैस्ट्रल को घोंसले में घुसने से रोकने की कोशिश करते हैं. तभी कैस्ट्रल अंदर घुस जाती है. बस यहीं वह सबसे बड़ी भूल कर देती है क्योंकि इसके बाद ये उल्लू इस चिड़िया को पकड़कर पटककर अपने सिर और चोंच से खूब मारते हैं. इस दो मिनट के वीडियो में लगभग एक से डेढ़ मिनट तक ये उल्लू कैस्ट्रल को जमकर सबक सिखाते हैं.
एक ने पकड़ा दूसरे ने की धुनाई
एक बार तो यह भी देखने को मिलता है कि एक उल्लू ने कैस्ट्रल को पकड़ा हुआ है और दूसरा उसकी धुनाई कर रहा है. ऐसा लगता है मानों इंसानों का गैंगवार चल रहा हो.
जितने खूबसूरत उतने घातक

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










