
अंधेरी कोठरी, जंजीरों से बंधे हाथ पांव और... भारत की पहली महिला जासूस ने क्या-क्या सहा?
AajTak
हमारे देश की पहली महिला जासूस ने अपनी जिंदगी में काफी कष्ट सहे. उन्होंने एक महान स्वतंत्रता सेनानी को बचाने के लिए अपने ही पति की हत्या तक कर दी थी.
आपने जासूसी की तमाम कहानियां सुनी होंगी, लेकिन इस कहानी को सुनने के बाद आप अवाक रह जाएंगे. ये कहानी उस महिला की है, जिसने देश के महान स्वतंत्रता सेनानी को बचाने के लिए अपने ही पति की हत्या कर दी थी. उसमें देशभक्ति इस कदर भरी हुई थी कि वो कुछ भी करने को तैयार थी. इससे भी बड़ी बात ये है कि उसे भारत की पहली महिला जासूस की उपाधि दी गई. उसने देश के लिए जो कष्ट सहे, उसके बारे में सुनकर किसी की भी आंखों से आंसू आ जाएं. आज भी लोग उसका पूरे दिल से सम्मान करते हैं. यहां हम जिसकी बात कर रहे हैं, उसका नाम नीरा आर्या है.
उनकी कहानी जानने के लिए आपको वक्त में पीछे जाना होगा, उतना पीछे जब भारत एक गुलाम देश था. अंग्रेज यहां के लोगों को प्रताड़ित कर रहे थे. भारत को लूटकर सारा खजाना ब्रिटेन पहुंचाया जा रहा था. गुलामी की इन्हीं जंजीरों को तोड़ने की कोशिश वो लोग कर रहे थे, जिनकी कुर्बानी के कारण ही आज हम खुली हवा में आजादी से सांस ले पा रहे हैं. नीरा आर्या भी देश को आजाद कराने के लिए वो सब कर रही थीं, जो उनके बस में था. उनका जन्म 5 मार्च 1902 को उत्तर प्रदेश के बागपत के खेखड़ा नगर के एक व्यापारी के घर हुआ था.
कोलकाता में हुई परवरिश
उनके पिता का कारोबार कोलकाता में फल फूल रहा था. इसी वजह से उनकी परवरिश भी कोलकाता में हुई. यहां उन्होंने बंगाली, संस्कृत और अंग्रेजी समेत तमाम भाषाएं सीखीं. उनके पिता अंग्रेजों से काफी प्रभावित थे. इसलिए उन्होंने अपनी बेटी की शादी अंग्रेज अफसर श्रीकांत जय रंजन दास से करा दी. वो ब्रिटिश भारत में सीआईडी इंस्पेक्टर था. इन दोनों के विचार बिलकुल मेल नहीं खाते थे. जहां नीरा देश को आजाद कराना चाहती थीं, वहीं दूसरी तरफ उनके पति अंग्रेजों के प्रति पूरी तरह वफादार थे.
एक रिपोर्ट के अनुसार, नीरा आर्या ने अपने लेख के एक अंश में लिखा था, 'मेरे साथ बर्मा की रहने वाली एक सरस्वती राजमणि नाम की लड़की थी. जो उम्र में मुझसे छोटी थी. हम दोनों ने ब्रिटिश अधिकारियों के घरों और सैन्य शिविरों में घुसने के लिए लड़कों की वेशभूषा अपनाई थी, ताकि हम जासूसी कर सकें. और नेताजी को जानकारी भेज सकें.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










