
अंधा प्यार! क्रश को खुश करने के चक्कर में लड़की ने पार की हदें, वजन घटाकर किया 25 KG और अब...
AajTak
लड़की का मकसद उस लड़के का दिल जीतना था, जो ऐसी लड़की के प्यार में था जो उससे ज्यादा पतली थी. इससे उसके माता-पिता को काफी चिंता हुई. उन्होंने समझाने की कोशिश भी की लेकिन बेटी नहीं मानी.
एक 15 साल की लड़की ने अपने क्रश को खुश करने के चक्कर में सारी हदें पार कर दीं. इसकी सजा भी उसे ही मिली है. लड़की ने अपनी मोहब्बत का दिल जीतने के लिए क्रैश डाइट का सहारा लिया और कुल वजन 25 किलो कर लिया. उसका वजन सामान्य से आधा हो गया था. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. ये घटना चीन की है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हो रहा है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, जियाओलिंग (बदला हुआ नाम) की लंबाई 5 फुट 4 इंच थी. 20 दिन तक डीप कोमा में रहने के बाद उसकी मौत हो गई. उसका वजन 25 किलो तक पहुंच गया था. उसका आईसीयू बेड पर लेटे हुए एक वीडियो भी स्थानीय सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. उसने जनवरी में चीनी न्यू ईयर के तीसरे दिन से पानी वाली अपनी डायट शुरू की. लड़की का उद्देश्य उस लड़के का दिल जीतना था, जो ऐसी लड़की के प्यार में था जो जियाओलिंग से ज्यादा पतली थी. इससे उसके माता-पिता को काफी चिंता हुई. उन्होंने समझाने की कोशिश भी की लेकिन बेटी नहीं मानी.
50 दिनों तक कुछ नहीं खाया
मृतक लड़की के माता-पिता ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की तो वो कार से कूद गई. फिर वो जैसे तैसे उसे अस्पताल तक पहुंचाने में सफल हुए, मगर लड़की खुद को ही नुकसान पहुंचाने लगी और उसने अस्पताल से भागने की कोशिश की. वो मार्च के मध्य तक केवल पानी पीती रही. 50 दिनों तक उसने कुछ नहीं खाया. इसके कारण वो एनोरेक्सिया नर्वोसा से पीड़ित हो गई. इलाज नहीं कराने के चलते बीमारी बढ़ती जा रही थी.
माता-पिता ने रोक दिया इलाज
जब उसे मार्च में अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो वो अचेत अवस्था में पहुंच गई. फिर दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर किया गया. डॉक्टरों को नहीं पता था कि उसे होश आएगा भी या नहीं. बाद में जियाओलिंग कोमा में चली गई. डॉक्टरों ने उसके माता-पिता से कहा कि अब उनके पास दो ही रास्ते हैं, या तो बेटी को कोमा में रहने दो या फिर इस दर्द से मुक्ति दिला दो. जियाओलिंग के माता-पिता ने काफी सोच विचार किया और फिर उसका इलाज रोकने का फैसला लिया. इसके बाद उनकी बेटी ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










