
'अंतिम संस्कार थीम...' महिला ने कराया अनोखा प्रेग्नेंसी फोटोशूट- Photos
AajTak
Funeral Theme Pregnancy Photoshoot: इस महिला ने अपना अनोखा प्रेग्नेंसी फोटोशूट कराया है. इसमें वो काले रंग की ड्रेस में नजर आ रही है. एक तस्वीर में वो आंसू पोंछते हुए दिखी.
फोटोशूट्स के लिए अब तरह तरह की थीम रखी जा रही हैं. अगर खुशी का मौका हो तो थीम भी कुछ वैसी ही होती है. लेकिन कुछ अलग करने के चक्कर में लोग ऐसा कर जाते हैं, कि बाद में ट्रोल होना पड़ता है. इसका मकसद अकसर चर्चा में आना होता है.
कुछ ऐसा ही इस महिला के साथ भी हुआ. इसने अपना प्रेग्नेंसी फोटोशूट कराया है. इस तरह के फोटोशूट के बारे में सुनते ही आप सोचेंगे कि इसकी थीम भी कुछ खुशी से जुड़ी होगी. लेकिन इस महिला ने ऐसा नहीं किया. उसके फोटोशूट की थीम 'अंतिम संस्कार' थी.
इसकी वजह से महिला की काफी आलोचना हो रही है. जबकि कुछ लोगों ने बधाई भी दी. अमेरिका की रहने वाली 23 साल की चेरिडन लॉग्सडन ने हाल में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है. इस दौरान वो काले रंग के शोक वाले कपड़ों में दिखाई दीं.
न्ययॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, 'बच्चे न होने के लिए R.I.P!' मतलब ये कि अब उन्हें बच्चा होने वाला है. बच्चा न होने वाली स्थिति खत्म हो गई है. उसी के लिए R.I.P लिखा है. लॉग्सडन जल्द ही अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने वाली हैं. वो एक खास तरह का फोटोशूट करवाना चाहती थीं. उन्होंने अपने फेसबुक पर बताया कि वह मां बनने वाली हैं. तस्वीरों में वो आंसू पोंछती हुई भी दिखीं.
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मजाक से परे, मैं अपने जीवन में इस नए चैप्टर को शुरू करने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं! अभी भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा है लेकिन ये सच है.' उनकी पोस्ट थोड़ी देर में ही वायरल हो गई. इसे 14,000 से अधिक लोगों ने लाइक किया. उनके पोस्ट पर लोग कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










