
अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे, सड़क पर छोड़ आया लिव-इन पार्टनर की लाश, 3 दिन घर में भी रखी डेड बॉडी
AajTak
Indore News: पड़ोसियों ने घर से दुर्गंध की शिकायत की तो शख्स अपनी लिव इन पार्टनर का शव को एक बोरे में डालकर घर से करीब 200 मीटर दूर ले गया. जब शव उससे खिंचा नहीं तो वह बोरे को सड़क पर छोड़कर लौट आया.
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर को शव बोरे में डालकर सड़क पर लावारिस हालत में पटक दिया क्योंकि उसके पास अंतिम संस्कार करने के लिए पैसे नहीं थे.
एसीपी नंदिनी शर्मा ने बताया कि रविवार को शहर के चंदन नगर इलाके में 57 साल की महिला का क्षत-विक्षत शव एक लावारिस बोरे में मिला था. महिला के शरीर पर कोई चोट नहीं मिली. पोस्टमॉर्टम से पता चला कि वह लंबे समय से लिवर संबंधी समस्याओं और अन्य बीमारियों से पीड़ित थी, जिसके कारण उसकी स्वाभाविक मौत हुई थी.
जांच पड़ताल करने पर पता चला कि महिला पिछले 10 साल से एक पुरुष के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. पुलिस को छानबीन करने पर वह 53 साल का व्यक्ति राजमोहल्ला इलाके के एक बगीचे में मिला और वह मानसिक रूप से कमजोर लग रहा था.
पूछताछ करने पर पता चला कि आदमी ने शव को तीन दिनों तक घर में रखा था. दरअसल, पड़ोसियों ने घर से दुर्गंध की शिकायत की थी. जिसके बाद उस शख्स ने शनिवार रात अपनी लिव इन पार्टनर का शव को एक बोरे में डाला और अपने घर से करीब 200 मीटर दूर ले गया. जब शव उससे खिंचा नहीं तो वह बोरे को सड़क पर छोड़कर लौट आया.
एसीपी के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि उसने शव लावारिस इसलिए छोड़ दिया था, क्योंकि उसके पास अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे. अब महिला की मौत की विस्तृत जांच चल रही है. इसके आधार पर आगे के उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे.
उधर, चंदन नगर थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







