
अंतिम संस्कार के दौरान हुआ विवाद, बच्ची समेत पांच लोगों को मार दी गोली
AajTak
पुलिस ने बताया कि शनिवार की दोपहर को इंडियानापोलिस में अंतिम संस्कार गृह के बाहर कार पार्किंग में गोलीबारी शुरू हो गई. इस हमले में चार साल की एक लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया.
अमेरिका के इंडियानापोलिस में अंतिम संस्कार के दौरान एक हैरान करने वाली घटना हुई है. दरअसल अंतिम संस्कार के दौरान ही वहां कार पार्किंग में किसी ने गोली चला दी जो वहां मौजूद एक बच्ची को लग गई. अब वो बच्ची अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है. इस हमले में बच्ची समेत पांच अन्य लोग भी बुरी तरह घायल हो गए. अब पुलिस उस बंदूकधारी व्यक्ति की तलाश कर रही है. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) पुलिस ने बताया कि शनिवार की दोपहर को इंडियानापोलिस में अंतिम संस्कार गृह के बाहर कार पार्किंग में गोलीबारी शुरू हो गई. इस हमले के बाद चार साल की एक लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) पुलिस प्रवक्ता गेने कुक ने बताया कि एक 16 वर्षीय लड़की और एक व्यक्ति को भी गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया. दो अन्य लोग गोली लगने के बाद खुद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










