
अंतिम वक्त में बदला नंबर और खुल गई शख्स की किस्मत, जीत लिए इतने लाख रुपये
AajTak
36 साल के इस शख्स ने मैरीलैंड लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि वह शनिवार को बाल्टीमोर में रेडनर के वेयरहाउस मार्केट में अपनी प्रेमिका के साथ किराने की खरीदारी कर रहा था, जब उसने लॉटरी के रेसट्रैक्स वर्चुअल हॉर्स रेसिंग गेम को खेलने का फैसला किया.
कभी-कभी जीवन में लिया गया एक त्वरित फैसला लोगों की पूरी जिंदगी बदल देता है. कुछ ऐसा ही हुआ मैरीलेंड में जहां लॉटरी गेम के अंतिम समय में बदले गए नंबर ने एक शख्स को लखपति बना दिया. उस शख्स ने 20177 डॉलर यानी की 15,00,991 रुपये का जैकपॉट अपने नाम कर लिया. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) मैरीलैंड में लॉटरी जीतने वाले इस शख्स ने कहा कि अंतिम समय में अपनी संख्या बदलने की वजह से उसे दूसरा सबसे बड़ा लॉटरी पुरस्कार मिला. 36 साल के इस शख्स ने मैरीलैंड लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि वह शनिवार को बाल्टीमोर में रेडनर के वेयरहाउस मार्केट में अपनी प्रेमिका के साथ किराने की खरीदारी कर रहा था, जब उसने लॉटरी के रेसट्रैक्स वर्चुअल हॉर्स रेसिंग गेम को खेलने का फैसला किया. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










