
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 20% तक बढ़े पर देश में हालात स्थिर, क्या 7 मार्च के बाद महंगाई जलाएगी जेब?
AajTak
देश में भले ही चुनावों का शोर हो, लेकिन दुनिया में भारी उथल पुथल है. रूस और यूक्रेन में कभी भी जंग शुरू होने के दावे हो रहे हैं. दुनियाभर में महंगाई है. तेल के दाम भी 7 साल के अपने रिकॉर्ड स्तर पर हैं. लेकिन भारत में तेल के दाम स्थिर हैं. बिल्कुल अंगद के पैर की तरह. देश के बाहर और भीतर हालात कैसे भी हों, पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ रहे हैं.
5 राज्यों के चुनावों में किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा. इसकी भविष्यवाणी कोई नहीं कर सकता. लेकिन पब्लिक को डर है कि जैसे ही 7 मार्च को वोटिंग का दौर खत्म होगा, तेल की महंगाई उनकी जेब जलानी शुरू कर देगी. ऐसे में सवाल ये है कि लोग 7 मार्च के बाद तेल के दाम में इजाफा होने की बात किस आधार पर कह रहे हैं. इसके लिए पूरी कहानी को समझना होगा.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










