
अंडरगार्मेंट्स चेकिंग विवाद में दो टीचर गिरफ्तार, NEET परीक्षा में दिया था तलाशी का आदेश
AajTak
कोल्लम पुलिस के मुताबिक, महिला उम्मीदवारों की शिकायत के आधार पर जिन 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें मारथोमा इंस्टीट्यूट ऑफ आईटी के वाइस प्रिंसिपल प्रीजी कुरियन इसाक और एनईईटी परीक्षा के केंद्र अधीक्षक और एनटीए पर्यवेक्षक डॉ शामनाद शामिल हैं.
केरल में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) के दौरान छात्राओं के अंडरगार्मेंट्स उतरवाने के मामले में दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है. ये दोनों शिक्षक परीक्षा प्रभारी थे. इन्हीं ने कर्मचारियों को निरीक्षण करने का आदेश दिया था.
कोल्लम पुलिस के मुताबिक, महिला उम्मीदवारों की शिकायत के आधार पर जिन 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें मारथोमा इंस्टीट्यूट ऑफ आईटी के वाइस प्रिंसिपल प्रीजी कुरियन इसाक और एनईईटी परीक्षा के केंद्र अधीक्षक और एनटीए पर्यवेक्षक डॉ शामनाद शामिल हैं.
क्या है मामला?
केरल के कोल्लम जिले में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET के एग्जाम के दौरान छात्राओं के अंडरगारमेंट्स उतरवाने का मामला सामने आया था. बताया जा रहा है कि परीक्षा देने पहुंची छात्राओं की चेकिंग के दौरान ब्रा में लगे हुक की वजह से मेटल डिटेक्टर की बीप बज रही थी, जिसके बाद अंडरगारमेंट्स उतरवाए गए थे. इसके बाद एक छात्रा के पिता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी. उसके बाद यह मामला सामने आया था. लगभग 90 प्रतिशत छात्राओं की ब्रा उतरवाई गई थी.
5 की पहले हुई गिरफ्तारी छात्राओं का आरोप था कि जब वह परीक्षा देकर बाहर निकलीं, तो उन्होंने देखा कि सबके अंडरगारमेंट्स एक ही डिब्बे में रखे हुए थे. इस घटना के बाद छात्राओं ने खुद को प्रताड़ित महसूस किया था. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू थी. इससे पहले छात्राओं के इनरवियर उतरवाने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोगों में परीक्षा केंद्र बनाए गए मार्थोमा कॉलेज की दो महिला सफाईकर्मी और सेंटर की सुरक्षा में तैनात एजेंसी की तीन महिला कर्मचारी शामिल हैं.
बनी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी इस मामले के सामने आने के बाद देशभर में बवाल हुआ. विवाद बढ़ने के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग टीम गठित कर दी है. फैक्ट फाइंडिंग टीम में NTA की सीनियर डायरेक्टर साधना पाराशर, सरस्वती विद्यालय अरापुर्रा की प्रिंसिपल शैलजा ओ आर, प्रगति अकेडमी केरल की सुचित्रा शामिल हैं. टीम को चार हफ्तों में जवाब दाखिल करना है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








